DA Hike: हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों की आई दिवाली, 3% डीए बढ़ने के साथ मिलेगा 18 महीने का एरियर

Employee DA Hike: हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को त्योहारों से पहले खुशखबरी मिली है। राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की गई है

अपडेटेड Sep 15, 2023 पर 7:41 PM
RBI ने कहा था कि 2000 के नोट 30 सितंबर तक वैध रहेंगे।

Employee DA Hike: हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को त्योहारों से पहले खुशखबरी मिली है। राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। हिमाचल सरकार इसके लिए जल्द ही आदेश जारी करेगी। कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे थे। महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढ़ोतरी से कर्मचारियों के वेतन में इजाफा होगा।

कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वन निगम कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ा दिया है। वन निगम कर्मचारियों को 1 जनवरी 2022 से 3 फीसदी महंगाई भत्ता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम बोर्ड की 213वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम ने निगम के पात्र कर्मचारियों की सर्विस को नियमित करने का भी निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्हें बोनस का पेमेंट भी भी किया जायेगा।


मिलेगा 18 महीने का डीए एरियर

1 जनवरी 2022 से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के हिमाचल प्रदेश सरकार में वन विभाग के कर्मचारियों को 18 महीने का एरियर भी दिया जाएगा। इस मामले में जल्द ही आदेश जारी किये जायेंगे। कर्मचारियों को आदेश जारी होने की तारीख से बढ़े हुए वेतन का फायदा दिया जाएगा। ये 18 महीने का एरियर कर्मचारियों को किश्तों में दिया जा सकत है।

महंगाई भत्ते में चार फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान जल्द

वहीं, केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी बढ़ोतरी का भी जल्द ऐलान हो सकता है। जुलाई छमाही के लिए महंगाई भत्ता 45 या 46 फीसदी तक कर सकती है। अभी डीए 42 फीसदी है। सरकार दिवाली से पहले इसकी घोषणा कर सकती है।

7th Pay Commission: गणेश चतुर्थी या दिवाली? मोदी सरकार कब देगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में हाइक, जानें अपडेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।