Employee DA Hike: हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को त्योहारों से पहले खुशखबरी मिली है। राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। हिमाचल सरकार इसके लिए जल्द ही आदेश जारी करेगी। कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे थे। महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढ़ोतरी से कर्मचारियों के वेतन में इजाफा होगा।
