7th Pay Commission: सरकार अगर इन 3 मुद्दों पर मुहर लगा दे तो कर्मचारियों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, नए साल में करेगी ऐलान

7th Pay Commission: नया साल शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं और सरकारी कर्मचारी नये साल के लिए कई उम्मीदें मोदी सरकार से लगाए हुए हैं। सरकार अगर केंद्रीय कर्मचारियों को ये खुशखबरी दे, तो नया साल उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन से जुड़ी तीन मांगें पूरी कर दे तो उनके वेतन में बंपर इजाफा हो सकता है

अपडेटेड Dec 08, 2022 पर 12:31 PM
7th Pay Commission: सरकार साल में दो बार 1 जनवरी और 1 जुलाई को महंगाई भत्ता (Dearness allowance - DA) बढ़ाती है।

7th Pay Commission: नया साल शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं और सरकारी कर्मचारी नये साल के लिए कई उम्मीदें मोदी सरकार से लगाए हुए हैं। सरकार अगर केंद्रीय कर्मचारियों को ये खुशखबरी दे, तो नया साल उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन से जुड़ी तीन मांगें पूरी कर दे तो उनके वेतन में बंपर इजाफा हो सकता है। सरकार साल में दो बार 1 जनवरी और 1 जुलाई को महंगाई भत्ता (Dearness allowance - DA) बढ़ाती है। सरकार दिवाली से पहले सितंबर में महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाकर 38 फीसदी का गया था। ये बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू मानी गई थी। इससे पहले सरकार ने मार्च में डीए बढ़ाया था। तब सरकार ने 7वें वेतन आयोग के तहत डीए को 3 फीसदी बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया था।

साल 2023 में होगी डीए में बढ़ोतरी (DA hike in 2023)

अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार DA और DR में 3 से 5 फीसदी की बढ़ोतरी मार्च 2023 में कर सकती है। हालांकि, ये डीए हाइक जनवरी से लागू माना जाएगा। अगर सरकार महंगाई भत्ता और महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) में बढ़ोतरी करती है तो ये बढ़कर 43 फीसदी हो जाएगा।


18 महीने का डीए एरियर (18-month DA arrears)

कोविड के समय का जनवरी 2020 से जून 2021 तक का 18 महीने का डीए एरियर पेंडिंग। इस समय में सरकार ने डीए नहीं बढ़ाया था। हालांकि, सरकार साल में 2 बार जनवरी और जुलाई में डीए बढ़ाती है लेकिन इस पीरियड में कोविड के कारण डीए नहीं बढ़ाया गया। कर्मचारी सरकार से लगातार इसी डीए को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

फिटमेंट फैक्टर किया जाए रिवाइज (Fitment factor to be revised)

केंद्र सरकार के कर्मचारी लंबे समय से न्यूतम बेसिक सैलरी को 18,000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये करने की मांग कर रहे हैं। वह सरकार से फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी से बढ़ाकर 3.68ल फीसदी करने की मांग कर रहे हैं। अगर सरकार फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की घोषणा करते हैं तो कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाएगी। अभी 18,000 न्यूनतम बेसिक सैलरी है, जिसे कर्मचारी बढ़ाना चाहते हैं।

LIVE Gujarat Chunav Result 2022: BJP ने 150 का आंकड़ा छुआ, रुझानों में रिकॉर्ड बहुमत, कांग्रेस 19 पर आगे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।