7th Pay Commission: महंगाई भत्ता (DA) बढ़ने का इंतजार कर रहे केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों को जुलाई महीने का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारियों को सैलेरी में बड़े इजाफे की उम्मीद है। हालांकि, 26 जून को हुई बैठक में कोई भी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है लेकिन ऐसी उम्मीद है कि केंद्रीय कैबिनेट जल्द इस पर फैसला ले सकता है।
DA को लेकर नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (JCM) और अधिकारियों की मीटिंग 26 जून के हुई थी जिसमें कोई फैसला नहीं हो पाया। पहले यह बैठक मई में होनी थी लेकिन देश में कोरोना (Covid-19 pandemic) के बढ़ते मामलों के कारण इसे टाल दिया गया।
नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (JCM) केंद्र सरकार के कर्मचारियों की संस्था है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों की डीए की तीन किस्तें मिलनी बाकी है। कोरोना महामारी के कारण सरकार ने डीए फ्रीज कर रखा था। साथ ही पूर्व कर्मचारियों के डीआर की किस्तों का भुगतान भी नहीं हुआ। कर्मचारियों और पेंशनर्स का 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 का डीए और डीआर पेंडिंग है।
कोरोना के कारण नहीं मिली किस्त
1 जो केंद्रीय कर्मचारी सीजीएचएस से बाहर हैं उनके लिए हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम लागू होनी चाहिए।
2 जिन शहरों में सीजीएचएस की सुविधा नहीं है, वहां पर पेंशनर्स के हुए खर्च को रीइम्बर्समेंट मिलना चाहिए।
3 हॉस्पिटल के रीइम्बर्समेंट का प्रावधान होना चाहिए।
4 कर्मचारी की विधवा पत्नी को भत्ता दिया जाना चाहिए।
5 कर्मचारियों को मेडिकल एडवांस मिलना चाहिए।
6 2004 के बाद आए सरकारी कर्मचारियों को जनरल प्रॉविडेंट फंड की सुविधा मिलनी चाहिए।
7 ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम में रिवीजन होना चाहिए।
7th Pay commission: क्या जुलाई सैलरी में आएगा बढ़े DA का पैसा? आज होगा फैसला