Get App

7th pay commission: 1 जुलाई को मिलेगा केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ा हुआ DA?

7th Pay Commission: महंगाई भत्ता (DA) बढ़ने का इंतजार कर रहे केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों को जुलाई महीने का इंतजार कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 29, 2021 पर 12:05 PM
7th pay commission: 1 जुलाई को मिलेगा केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ा हुआ DA?

7th Pay Commission: महंगाई भत्ता (DA) बढ़ने का इंतजार कर रहे केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों को जुलाई महीने का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारियों को सैलेरी में बड़े इजाफे की उम्मीद है। हालांकि, 26 जून को हुई बैठक में कोई भी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है लेकिन ऐसी उम्मीद है कि केंद्रीय कैबिनेट जल्द इस पर फैसला ले सकता है।

DA को लेकर नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (JCM) और अधिकारियों की मीटिंग 26 जून के हुई थी  जिसमें कोई फैसला नहीं हो पाया। पहले यह बैठक मई में होनी थी लेकिन देश में कोरोना (Covid-19 pandemic) के बढ़ते मामलों के कारण इसे टाल दिया गया।

तीन किस्तें हैं पेंडिंग

नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (JCM) केंद्र सरकार के कर्मचारियों की संस्था है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों की डीए की तीन किस्तें मिलनी बाकी है। कोरोना महामारी के कारण सरकार ने डीए फ्रीज कर रखा था। साथ ही पूर्व कर्मचारियों के डीआर की किस्तों का भुगतान भी नहीं हुआ। कर्मचारियों और पेंशनर्स का 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 का डीए और डीआर पेंडिंग है।

कोरोना के कारण नहीं मिली किस्त

कोरोना के कारण केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एक जनवरी 2020, एक जुलाई 2020 और एक जनवरी 2021 को मिलने वाले डीए पर रोक लगाई गई थी। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को फिलहाल 17% डीए मिलता है। वित्त मंत्रालय ने जून 2021 तक 50 लाख से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि पर रोक लगाने पर सहमति व्यक्त की थी।

इन बातों पर हुई चर्चा..

सब समाचार

+ और भी पढ़ें