7th Pay Commission: नए साल से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिला तोहफा, 12% बढ़ा DA और DR

7th Pay Commission Latest Update: नए साल 2023 से पहले त्रिपुरा सरकार ने अपने कर्मचारियों खुशखबरी दी है। त्रिपुरा सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) और पेंशनरों के लिए महंगाई राहत (Dearness Relief- DR) में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है

अपडेटेड Dec 28, 2022 पर 6:56 PM
allowance by 12 percent 7th Pay Commission Latest Update: नए साल 2023 से पहले त्रिपुरा सरकार ने अपने कर्मचारियों खुशखबरी दी है।

7th Pay Commission Latest Update: नए साल 2023 से पहले त्रिपुरा सरकार ने अपने कर्मचारियों खुशखबरी दी है। त्रिपुरा सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) और पेंशनरों के लिए महंगाई राहत (Dearness Relief- DR) में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है। राज्य सरकार के इस कदम से 1 लाख से अधिक नियमित कर्मचारी और 80,800 पेंशनभोगियों को फायदा होगा। त्रिपुरा सरकार ने DA और DR में 12 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसके बाद कुल डीए बढ़कर 20 फीसदी हो गया है। ये नई दरें दिसंबर 2022 से लागू मानी जाएगी।

त्रिपुरा सरकार ने बढ़ाया डीए

त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने घोषणा करते हुए कहा कि हमने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए डीए / डीआर में 12% की बढ़ोतरी की है। अब कुल डीए 20% है, यह दिसंबर 2022 से प्रभावी होगा। इससे 1 लाख से अधिक नियमित कर्मचारी और 80,800 पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इससे पहले अगस्त में पूर्वोत्तर राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले त्रिपुरा कैबिनेट ने 1 जुलाई से राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।


ऐसे होता है DA का कैलकुलेशन

आसान भाषा में समझे तो डीए का मतलब होता है कि जीवन स्तर को बनाए रखने में होने वाला भत्ता। ये महंगाई भत्ता कर्मचारियों को उनके बेसिक वेतन के आधार पर मिलता है।

साल 2023 में होगी डीए में बढ़ोतरी (DA hike in 2023)

अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार DA और DR में 3 से 5 फीसदी की बढ़ोतरी मार्च 2023 में कर सकती है। हालांकि, ये डीए हाइक जनवरी से लागू माना जाएगा। अगर सरकार महंगाई भत्ता और महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) में बढ़ोतरी करती है तो ये बढ़कर 43 फीसदी हो जाएगा।केंद्र सरकार साल में दो बार 1 जनवरी और 1 जुलाई को महंगाई भत्ता (Dearness allowance - DA) बढ़ाती है। सरकार दिवाली से पहले सितंबर में महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाकर 38 फीसदी का गया था। ये बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू मानी गई थी। इससे पहले सरकार ने मार्च में डीए बढ़ाया था। तब सरकार ने 7वें वेतन आयोग के तहत डीए को 3 फीसदी बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया था।

मुकेश अंबानी की लीडरशिप में रिलायंस के लिए क्या रहा गेम चेंजर, जानें देवेन चोकसी की राय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।