7th Pay Commission: क्या नवरात्रि से पहले बढ़ेगा कर्मचारियों का DA, इस बार सरकार इतना बढ़ा सकती है कर्मचारी भत्ता

7th Pay Commission Latest Update: मोदी सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को खुशखबरी देने वाली है। सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है

अपडेटेड Sep 19, 2023 पर 12:08 PM
7th Pay Commission Latest Update: मोदी सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को खुशखबरी देने वाली है।

7th Pay Commission Latest Update: मोदी सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को खुशखबरी देने वाली है। सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। इस बार की डीए में बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से लागू मानी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार नवरात्रि से पहले डीए बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। हालांकि, सरकार की तरफ से इस पर कोई बयान अभी तक नहीं आया है।

अभी 42 फीसदी है महंगाई भत्ता

सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों को 42 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। इस बार यह बढ़कर 42 से 45 फीसदी तक पहुंच सकता है। इस बार महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। सातवें वेतन आयोग के नियमों के मुताबिक अगर 50 फीसदी महंगाई भत्ता है तो इसे बेसिक वेतन में जोड़ दिया जाएगा।


डीए में बढ़ोतरी से इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

यदि किसी कर्मचारी का वेतन 50,000 रुपये महीना है और उसका बेसिक वेतन 25,000 रुपये है, तो कर्मचारी को हर महीने 10,500 रुपये DA मिलेगा। इस बार 3 फीसदी बढ़ोतरी के बाद कर्मचारी का DA बढ़कर 11,250 रुपये हो जाएगा। हर महीने सैलरी में 750 रुपये और सालाना 9000 रुपये बढ़ जाएंगे। ऐसे में अगर किसी कर्मचारी की सैलरी 50000 रुपये महीना है तो उनके वेतन में सालाना 9000 रुपये बढ़ जाएंगे।

3 फीसदी बढ़ेगा DA

जुलाई 2023 में जारी आंकड़ों के मुताबिक ऑल इंडिया सीपीआई 3.3 अंक बढ़कर 139.7 अंक पर पहुंच गया है। डीए बढ़ोतरी को लेकर ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा था कि फेडरेशन महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी की मांग कर रहा है लेकिन इस बार सरकार महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है।

Nifty PSU Bank Index: 13 सालों के बाद ब्रेकआउट से रॉकेट बने शेयर, अब आगे कहां है कमाई का मौका?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।