7th Pay Commission: इस राज्य सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, केंद्रीय बजट से पहले कर्मचारियों को मिला तोहफा

7th Pay Commission: मध्यप्रदेश सरकार ने (Madhya Pradesh Employee DA Hike 2023) अपने लाखों कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने ये ऐलान 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट से पहले किया है। सरकार के इस फैसले का फायदा राज्य के 7.50 लाख कर्मचारियों होने वाला है

अपडेटेड Jan 30, 2023 पर 7:10 PM
Story continues below Advertisement
7th Pay Commission: मध्यप्रदेश सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों को तोहफा दिया है।

7th Pay Commission: मध्यप्रदेश सरकार ने (Madhya Pradesh Employee DA Hike 2023) अपने लाखों कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने ये ऐलान 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट से पहले किया है। सरकार के इस फैसले का फायदा राज्य के 7.50 लाख कर्मचारियों होने वाला है। करीब एक हफ्ते पहले राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की थी। ये नया डीए जनवरी 2023 से लागू माना जाएगा।

जनवरी 2023 से लागू होगा नया डीए

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के 7.50 लाख कर्मचारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) देने का ऐलान कर दिया था। अब राज्य के वित्त विभाग की ओेर से ये जारी कर दिया गया है। अब महंगाई भत्ता 34 फीसदी से बढ़कर 38 प्रतिशत हो जाएगा। सरकारी कर्मचारियों के वेतन पर यह नियम जनवरी 2023 से लागू माना जाएगा।


राज्य कर्मचारियों को होगा फायदा

राज्य सरकार के इस फैसले से 6.40 नियमित कर्मचारियों को फायदा होगा। साथ ही 1.10 कर्मचारी दैनिक वेतन भोगी है। इससे देश के कुल मिलाकर 7.50 सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा। अभी तक मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को 34 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिर रहा था। अब उन्हें 38 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। डीए बढ़ने से न्यूनतम 15,500 रुपय के बेसिक वेतन के आधार पर 625 रुपये वेतन बढ़ेगा। 2 लाख तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों का वेतन 9,000 रुपये वेतन बढ़ जाएगा।

Adani Enterprises FPO में यूएई की लिस्टेड कंपनी IHC की बड़ी बोली, एंकर बुक के बाद अब लगाए 3261 करोड़

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।