7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को नए साल का शानदार तोहफा मिल सकता है, क्योंकि सरकार 7वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ा सकती है। News18 की रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार DA 3 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान जल्द कर सकती है। 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, कर्मचारी 18 महीने के अटके हुए डीए एरियर के भी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
