Get App

मोदी सरकार न्यूनतम बेसिक पे 18,000 से बढ़ाकर करेगी 26,000 रुपये, जल्द होगा ऐलान- सैलरी में आएगा बंपर उछाल

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को नए साल पर अपने वेतन को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 14, 2021 पर 11:23 AM
मोदी सरकार न्यूनतम बेसिक पे 18,000 से बढ़ाकर करेगी 26,000 रुपये, जल्द होगा ऐलान- सैलरी में आएगा बंपर उछाल
मोदी सरकार न्यूनतम बेसिक पे 18,000 से बढ़ाकर करेगी 26,000 रुपये, जल्द होगा ऐलान

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को नए साल पर अपने वेतन को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है। कर्मचारियों का बेसिक वेतन बढ़ सकता है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोदी सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने पर भी विचार कर रही है। फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए बेसिक वेतन तय करता है। अगर मोदी सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाती है तो कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन यानी बेसिक सैलरी बढ़कर 26,000 हो सकता है।

26 हजार रुपये हो जाएगी मिनिमम बेसिक पे (Minimum Basic Pay)

केंद्र सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाती है तो केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन अपने आप बढ़ जाएगा। फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए बेसिक वेतन तय करता है। फिटमेंट फैक्टर को आखिरी बार 2016 में बढ़ाया गया था, जिसमें कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक वेतन 6,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये किया गया था। फिटमेंट फैक्टर में संभावित बढ़ोतरी से न्यूनतम बेसिक वेतन 26,000 रुपये हो सकता है। अभी न्यूनतम बेसिक पे 18,000 रुपये है, जो बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा।

बढ़ जाएंगे भत्ते

सब समाचार

+ और भी पढ़ें