7th Pay Commission: केंद्र सरकार इस महीने के अंत तक डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से लागू मानी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होकर 3 फीसदी से बढ़कर 45 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है। डीए पर एक अपडेट हिमाचल प्रदेश सरकार की तरफ से आया है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1 जनवरी 2022 से वन निगम के कर्मचारियों के लिए डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।
