85 साल पुराने जम्मू और कश्मीर बैंक ने FD पर बढ़ाया ब्याज, चेक करें लेटेस्ट रेट

FD Rates: 85 साल पुराने जम्मू और कश्मीर बैंक (J&K Bank) ने FD पर ब्याज को रिवाइज कर दिया है। J&K Bank की स्थापना 1938 में हुई थी। बैंक ने 2 करोड़ रुपये तक की एफडी पर ब्याज रिवाइज किया है और ये नई दरें कल 11 जनवरी 2024 से लागू होंगी

अपडेटेड Jan 09, 2024 पर 10:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
FD Rates: 85 साल पुराने जम्मू और कश्मीर बैंक (J&K Bank) ने FD पर ब्याज को रिवाइज कर दिया है।

FD Rates: 85 साल पुराने जम्मू और कश्मीर बैंक (J&K Bank) ने FD पर ब्याज को रिवाइज कर दिया है। J&K Bank की स्थापना 1938 में हुई थी। बैंक ने 2 करोड़ रुपये तक की एफडी पर ब्याज रिवाइज किया है और ये नई दरें कल 11 जनवरी 2024 से लागू होंगी। बैंक 181 दिनों से लेकर 270 दिनों की एफडी पर 5.75 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है।

बैंक ने लेकर आया ये एफडी

जम्मू और कश्मीर बैंक 181 दिनों से लेकर 270 दिनों की एफडी शुरू की है। इस पर 5.75 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये एफडी 11 जनवरी 2024 से शुरू होगी। बाकी पीरियड की एफडी पर ब्याज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जम्मू और कश्मीर बैंक करीब 85 साल पहले बना था और तभी से बैंक प्राइवेट सेक्टर के अनुसूचित कमर्शियल बैंकों में से एक बन गया है।


जम्मू और कश्मीर बैंक की एफडी दरें

जम्मू और कश्मीर बैंक 7 दिनों से 30 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 3.50% की ब्याज दर दे रहा है। 31 दिनों से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर जम्मू और कश्मीर बैंक (J&K Bank) 3.50 की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। जम्मू और कश्मीर बैंक 46 दिनों से 180 दिनों की जमा पर 4.60 फीसदी ब्याज दे रहा है। बैंक 91 दिनों से लेकर 180 दिनों की एफडी पर 4.75% का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक 181 दिन से 270 दिनों की जमा पर 5.60% का ब्याज दे रहा है।

ये हैं एफडी की नई ब्याज दरें

181 दिनों से लेकर 221 दिनों की एफडी पर 5.60 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। 222 दिनों की FD पर 6.30 फीसदी का ब्याज दे रहा है। 223 दिनों से लेकर 270 दिनों तक की एफडी पर अब 5.60% की दर से ब्याज मिलेगा। 271 दिनों से लेकर 332 दिनों को एफडी पर 6 फीसदी ब्याज मिलेगा। 333 दिनों की एफडी पर 6 फीसदी की जगह 6.60 फीसदी ब्याज मिलेगा। 334 दिनों से लेकर एक साल की एफडी पर 6 फीसदी का ब्याज मिलेगा। 1 साल से 2 साल तक की एफडी पर अब 7.10% की दर से ब्याज मिलेगा। ग्राहकों को दो से तीन साल या उससे कम की एफडी पर 7% की दर से ब्याज मिलेगा। जम्मू और कश्मीर बैंक (J&K Bank) की 3 से 5 साल और 5 से 10 साल की एफडी पर 6.50 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।

EaseMyTrip के फैसले से मालदीव को तगड़ा झटका, सीईओ से किया बुकिंग शुरू करने का आग्रह

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।