8th Pay Commission: 7वें वेतन आयोग का 10 साल का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो रहा है। इसी कारण अब पूरा फोकस 8वें वेतन आयोगग पर है- कब लागू होगा और वेतन कितना बढ़ेगा। सरकार Terms of Reference (ToR) पहले ही जारी कर चुकी है। जस्टिस रंजन देसाई की अगुआई में आयोग ने काम शुरू कर दिया है। हालांकि, लागू होने की आधिकारिक तारीख अभी सामने नहीं आई। अनुमान बताते हैं कि सिफारिशें अब जनवरी 2026 के बजाय शुरुआती 2028 में लागू हो सकती हैं।
