Get App

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट! अब ₹69,000 होगी न्यूनतम बेसिक पे? महंगाई के आंकड़ों पर एक्सपर्ट ने ये बताया

8th Pay Commission Update: देश में रिटेल महंगाई दर 6% के पार पहुंचते ही केंद्रीय कर्मचारियों के बीच 8वें वेतन आयोग को लेकर हलचल तेज हो गई है। कर्मचारी यूनियनों ने न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 से बढ़ाकर सीधे ₹69,000 करने और 4.38 तक के तगड़े फिटमेंट फैक्टर की मांग रख दी है। क्या बढ़ती महंगाई वाकई सैलरी में बंपर उछाल की गारंटी बनेगी, या सरकारी खजाने का गणित कुछ और कहता है? एक्सपर्ट्स से जानिए

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 17, 2026 पर 7:46 AM
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट! अब ₹69,000 होगी न्यूनतम बेसिक पे? महंगाई के आंकड़ों पर एक्सपर्ट ने ये बताया
न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 से बढ़ाकर सीधे ₹69,000 करने और 4.38 तक के तगड़े फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी गई है

8th Pay Commission: देश में खुदरा महंगाई दर अक्टूबर 2026 में बढ़कर 6.09 फीसदी पर पहुंच गई है, जिसने भारतीय रिजर्व बैंक की 6 फीसदी की ऊपरी सीमा को पार कर लिया है। महंगाई के इस उछाल ने आठवें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बेहतर सैलरी व पेंशन की मांग को नई हवा दे दी है।

जहां 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, वहीं अब विभिन्न कर्मचारी यूनियनों और फेडरेशनों ने 8वें वेतन आयोग के तहत 3.0 से लेकर 4.38 तक के फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी है। वैसे क्या बढ़ती महंगाई वाकई ज्यादा सैलरी बढ़ोतरी की गारंटी बनेगी? आइए समझते हैं इसका पूरा गणित।

कर्मचारी यूनियनों की क्या है प्रमुख मांग?

न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹69,000 करने की मांग: नेशनल काउंसिल-ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने 3.833 के फिटमेंट फैक्टर के आधार पर न्यूनतम बेसिक पे को ₹18,000 से बढ़ाकर ₹69,000 करने की मांग की है। इसके साथ ही यूनियन न्यूनतम वेतन तय करने के लिए इस्तेमाल होने वाले परिवार के आकार के मानक में भी बदलाव चाहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें