8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच काफी उम्मीदें हैं। इसी बीच आयोग ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 6 और 7 जुलाई को अहम बैठक करने का फैसला लिया है। इस दौरान आयोग कर्मचारियों के संगठनों, यूनियनों और केंद्र सरकार से जुड़े संस्थानों से सीधे बातचीत करेगा। वित्त मंत्रालय के तहत काम कर रहे 8वें वेतन आयोग ने 26 मई को जारी नोटिफिकेशन में बताया कि जो संगठन आयोग से मिलना चाहते हैं, उन्हें 15 जून 2026 तक ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के लिए आवेदन करना होगा।
