Silver Price Today: चांदी का भाव रहा फ्लैट, जानिये गुरुवार 28 मई का सिल्वर रेट

Silver Price Today: आज गुरुवार 28 मई 2026 चांदी का भाव फ्लैट है। सिल्वर रेट कल के भाव पर ही कारोबार कर रहा है। दिल्ली, यूपी, बिहार जैसे राज्यों में चांदी का भाव 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है

अपडेटेड May 28, 2026 पर 9:49 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है।

Silver Price Today: आज गुरुवार 28 मई 2026 चांदी का भाव फ्लैट है। सिल्वर रेट कल के भाव पर ही कारोबार कर रहा है। दिल्ली, यूपी, बिहार जैसे राज्यों में चांदी का भाव 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। यानी, 10 ग्राम चांदी का रेट 2,849 रुपये पर है। अगर आप भी चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जानिये आपके शहर में आज चांदी का भाव क्या रहा।

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। अंतरराष्ट्रीय हालात, कच्चे तेल की कीमतें, डॉलर की चाल और अमेरिका-ईरान के बीच चल रही बातचीत का असर अब सीधे सर्राफा बाजार पर दिखाई दे रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बातचीत को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण निवेशक फिलहाल सतर्क नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि सोने की कीमतें सीमित दायरे में कारोबार कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि बाजार में अभी स्पष्ट संकेत नहीं मिल रहे हैं, इसलिए निवेशक बड़े दांव लगाने से बच रहे हैं। साथ ही कच्चे तेल की कीमत, अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड पर भी बाजार की नजर बनी हुई है। वहीं, चांदी की कीमतों में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। MCX पर जुलाई 2026 की चांदी वायदा कीमत करीब 1.65% यानी 4,468 रुपये टूटकर 2,66,160 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। कारोबार के दौरान इसका भाव 2,63,272 रुपये तक पहुंच गया था।


सिर्फ जुलाई कॉन्ट्रैक्ट ही नहीं, सितंबर और दिसंबर 2026 वाले चांदी वायदा कॉन्ट्रैक्ट में भी कमजोरी रही। सितंबर कॉन्ट्रैक्ट करीब 3,991 रुपये और दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 4,491 रुपये तक गिर गया।

दिल्ली, मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में चांदी का रेट

दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, यूपी, बिहार, चंडीगढ़ आदि जगहों पर चांदी का भाव  2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।

चेन्नई और हैदराबाद में सिल्वर रेट

आज चेन्नई और हैदराबाद में चांदी का रेट करीब 2,89,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण भारत में कीमतें उत्तर भारत के राज्यों की तुलना में ज्यादा है।

28 मई 2026 को बुलियन मार्केट में ये रहा सिल्वर रेट

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव (रुपये में)
दिल्ली 2,84,900
मुंबई 2,84,900
अहमदाबाद 2,84,900
चेन्नई 2,89,900
कोलकाता 2,84,900
केरल 2,89,900
जयपुर 2,84,900
भोपाल 2,84,900
लखनऊ 2,84,900
चंडीगढ़ 2,84,900

Gold Silver Price Today: 2800 रुपये सस्ता हुआ सोना, पर चांदी के बढ़े दाम; यहां देखिए ताजा भाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।