Gold Silver Price Today: 2800 रुपये सस्ता हुआ सोना, पर चांदी के बढ़े दाम; यहां देखिए ताजा भाव

Gold Silver Price Today: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान घटनाक्रम के बीच सोने की कीमत में 2,800 रुपये की बड़ी गिरावट आई है। वहीं चांदी 2,000 रुपये महंगी हुई है। निवेशक अब तेल की कीमतों और वैश्विक महंगाई पर इसके असर पर नजर बनाए हुए हैं। चेक करें लेटेस्ट प्राइस।

अपडेटेड May 26, 2026 पर 9:20 PM
Story continues below Advertisement
चांदी 2,000 रुपये बढ़कर 2,73,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई।

Gold Silver Price Today: पश्चिम एशिया में शांति समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट वाला सोना 2,800 रुपये टूटकर 1,62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया। इससे पहले सोमवार को सोना 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत में आई तेजी

जहां सोने में गिरावट देखने को मिली, वहीं चांदी की कीमत में मजबूती रही। चांदी 2,000 रुपये बढ़कर 2,73,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम था।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोर पड़ा सोना

वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा। स्पॉट गोल्ड करीब 1% गिरकर 4,534.69 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत 2% से ज्यादा फिसलकर 76.49 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Chart gold 2

अमेरिका-ईरान तनाव ने बढ़ाई चिंता

एनालिस्टों के मुताबिक, दक्षिणी ईरान पर अमेरिका के नए सैन्य हमलों की खबरें आने के बाद बाजार की धारणा कमजोर हुई। ये घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ जब कतर में दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। इसमें करीब सात हफ्ते पुराने संघर्षविराम को बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।

हालांकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि ये सैन्य अभियान पूरी तरह रक्षात्मक थे और इन्हें संघर्षविराम खत्म होने के संकेत के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

ड्रोन गिराने के दावे से बढ़ी अनिश्चितता

तनाव उस समय और बढ़ गया जब ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने ईरानी हवाई क्षेत्र में घुसे एक अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया है। इस दावे ने पहले से चल रही संवेदनशील वार्ताओं को और जटिल बना दिया है।

कच्चा तेल महंगा होने की आशंका

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर कच्चे तेल के बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। निवेशकों को चिंता है कि अगर तनाव और बढ़ा तो तेल की कीमतें ऊंची बनी रह सकती हैं। इससे वैश्विक स्तर पर महंगाई का दबाव फिर बढ़ सकता है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ऊर्जा कीमतें लंबे समय तक ऊंची रहती हैं, तो दुनिया के प्रमुख केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कटौती करने के बजाय उन्हें लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनाए रख सकते हैं। यही वजह है कि निवेशक फिलहाल वैश्विक घटनाक्रम पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।

Gold Price Forecast: अगले साल सोना सस्ता होगा या महंगा? इस रिपोर्ट से मिल गया जवाब

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।