8th Pay Commission: देहरादून में 24 अप्रैल को होगी 8वें वेतन आयोग की पहली बैठक, इन भत्तों पर होगी मीटिंग

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से जुड़ा एक अहम अपडेट सामने आया है। आयोग की टीम 24 अप्रैल 2026 को देहरादून जाएगी, जहां वह कर्मचारियों, पेंशनर्स, यूनियनों और अन्य संगठनों से बातचीत करेगी

अपडेटेड Mar 31, 2026 पर 4:07 PM
Story continues below Advertisement
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से जुड़ा एक अहम अपडेट सामने आया है।

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से जुड़ा एक अहम अपडेट सामने आया है। आयोग की टीम 24 अप्रैल 2026 को देहरादून में अपनी पहली बैठक करेगी। जहां आयोग के सदस्य कर्मचारियों, पेंशनर्स, यूनियनों और अन्य संगठनों से बातचीत करेंगे। इस बैठक का मकसद वेतन, अलाउंस और पेंशन से जुड़े मुद्दों पर सुझाव लेना है। ताकि, आगे की सिफारिशें तय की जा सकें।

आयोग ने साफ किया है कि जो भी संगठन या कर्मचारी इस टीम से मिलना चाहते हैं, उन्हें पहले से अपॉइंटमेंट लेना होगा। इसके लिए 10 अप्रैल 2026 तक ईमेल के जरिए अप्लाई करना जरूरी है। इसके बाद ही उन्हें मीटिंग का समय और स्थान बताया जाएगा।

इसके अलावा आयोग ने सभी हितधारकों से ऑनलाइन माध्यम से भी सुझाव मांगे हैं। कर्मचारी, पेंशनर्स और यूनियन अपनी मांगें आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भेज सकते हैं। सुझाव देने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 रखी गई है। यानी अभी भी लोगों के पास अपनी बात रखने का समय है।


यह पूरी प्रक्रिया इसलिए अहम है क्योंकि वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर ही लाखों सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, भत्ते और पेंशन तय होते हैं। ऐसे में आयोग हर पहलू को समझने के लिए अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों से राय ले रहा है।

इसी के साथ आयोग ने सवालों की लिस्ट भी जारी की थी, जिसमें कर्मचारियों से उनकी सैलरी, पेंशन और काम से जुड़े अनुभव पूछे गए थे। इस प्रश्नो का जवाब देने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2026 थी, जिसे पहले 16 मार्च रखा गया था, लेकिन बाद में बढ़ा दिया गया था।

गौर करने वाली बात यह है कि 8वां वेतन आयोग नवंबर 2025 में गठित किया गया था और इसे अपनी सिफारिशें देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। जब तक नई सिफारिशें लागू नहीं होतीं, तब तक पुराने सिस्टम के तहत सैलरी और पेंशन मिलती रहेगी।

क्या होते हैं InvITs, इनसे कैसे होती है नियमित कमाई? जानिए क्या आपको करना चाहिए

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।