Get App

8th Pay Commission: सिर्फ एक बार नहीं बल्कि हर साल सैलरी में होगा बंपर इजाफा! सालाना इंक्रीमेंट वाला ये फार्मूला समझिए

8th Pay Commission Annual Increment: 8वें वेतन आयोग के सामने कर्मचारी यूनियनों ने 3% के बजाय 5% से 7% सालाना इंक्रीमेंट की बड़ी मांग रखी है। क्या आप जानते हैं कि तुरंत मिलने वाला फिटमेंट फैक्टर ज्यादा फायदेमंद है या हर साल 7% का इंक्रीमेंट? यहां समझिए पूरा खेल

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Aug 31, 2026 पर 9:56 AM
8th Pay Commission: सिर्फ एक बार नहीं बल्कि हर साल सैलरी में होगा बंपर इजाफा! सालाना इंक्रीमेंट वाला ये फार्मूला समझिए
7वें वेतन आयोग के तहत फिलहाल कर्मचारियों को 3% की दर से सालाना इंक्रीमेंट मिलता है

8th Pay Commission Salary Calculation: 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की टीम राज्यों के दौरों के साथ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगी यूनियनों के साथ लगातार बैठकें कर रही है। दिल्ली, लद्दाख, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बाद आयोग की परामर्श प्रक्रिया अब अंतिम चरणों की ओर बढ़ रही है।

कर्मचारी यूनियनों द्वारा आयोग को सौंपे गए ज्ञापनों से एक बात साफ हो गई है कर्मचारी न केवल फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी चाहते हैं, बल्कि इस बार वार्षिक वेतन वृद्धि की दर को भी 3% से बढ़ाकर 5% से 7% करने की मांग कर रहे हैं। आइए समझते हैं कि तुरंत मिलने वाला बड़ा फिटमेंट फैक्टर ज्यादा फायदेमंद है या हर साल मिलने वाला ज्यादा इंक्रीमेंट?

3% की जगह मिले 5% से 7% का इंक्रीमेंट

7वें वेतन आयोग के तहत फिलहाल कर्मचारियों को 3% की दर से सालाना इंक्रीमेंट मिलता है। हालांकि, 8वें वेतन आयोग के सामने प्रमुख कर्मचारी संगठनों ने इसे बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें