Get App

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को लग सकता है बड़ा झटका! यूनियनों की मांगें मानने के मूड में नहीं सरकार, जानें क्या है वजह

8th Pay Commission Updates: 8वें वेतन आयोग की गतिविधियां अब तेज हो चुकी हैं और अलग-अलग क्षेत्रों में बैठकें जारी हैं। इसी कड़ी में 22 और 23 जून को लखनऊ में एक बड़ी बैठक होने जा रही है, जहां विभिन्न सरकारी संगठनों, संस्थानों और कर्मचारी संघों के साथ आयोग की सीधी चर्चा होगी

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 26, 2026 पर 10:16 AM
8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को लग सकता है बड़ा झटका! यूनियनों की मांगें मानने के मूड में नहीं सरकार, जानें क्या है वजह
कर्मचारियों की इन मांगों पर फंस सकता है पेंच

8th Pay Commission Updates: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद से ही देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी बढ़ने को लेकर उम्मीदें बढ़ी हुई हैं। कर्मचारी यूनियनों ने वेतन, भत्तों और पेंशन में सुधार के लिए आयोग के सामने कई बड़ी मांगें रखी हैं। लेकिन, सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ा झटका लग सकता है।

यूनियन प्रतिनिधियों का दबी जुबान में मानना है कि वित्तीय दबाव और देश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार कर्मचारियों की सभी मांगों को शायद ही स्वीकार करे। 'इंडिया टुडे' से बातचीत में एक वरिष्ठ यूनियन नेता ने साफ किया कि 8वां वेतन आयोग केवल सैलरी बढ़ाने के बारे में नहीं है, बल्कि सरकार को अपने वित्तीय घाटे, पेंशन देनदारियों और देश की अर्थव्यवस्था को भी संतुलित करना है।

आइए जानते हैं कि कर्मचारियों की किन बड़ी मांगों पर पेंच फंस सकता है और सरकार क्यों सख्त रुख अपना सकती है।

1. फिटमेंट फैक्टर 3.83 करने की मांग पर क्यों अड़ सकती है सरकार?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें