Get App

8th Pay Commission: क्या 13 अप्रैल को होगा फिटमेंट फैक्टर पर फैसला? सैलरी, भत्तों पर होगी 8वें वेतन आयोग की बैठक

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए सोमवार 13 अप्रैल का दिन अहम हो सकता है। दरअसल, नेशनल काउंसिल ऑफ ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) की ड्राफ्टिंग कमेटी की अहम बैठक 13 अप्रैल को होने जा रही है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Apr 10, 2026 पर 11:23 AM
8th Pay Commission: क्या 13 अप्रैल को होगा फिटमेंट फैक्टर पर फैसला? सैलरी, भत्तों पर होगी 8वें वेतन आयोग की बैठक
8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए सोमवार 13 अप्रैल का दिन अहम हो सकता है।

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए सोमवार 13 अप्रैल का दिन अहम हो सकता है। दरअसल, नेशनल काउंसिल ऑफ ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) की ड्राफ्टिंग कमेटी की अहम बैठक 13 अप्रैल को होने जा रही है। इस बैठक में 8वें वेतन आयोग के लिए शेयर मेमोरेंडम को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस बैठक में फिटमेंट फैक्टर, भत्तों, सैलरी को लेकर चर्चा हो सकती है।

कर्मचारियों से जुड़े इन मुद्दों पर होगी चर्चा

यह बैठक इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि इसमें कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और सर्विस कंडीशंस से जुड़े सभी बड़े मुद्दों को एक साथ जोड़कर आयोग के सामने रखा जाएगा। इससे पहले 12 मार्च को भी एक बैठक हो चुकी है, जिसमें इन प्रस्तावों पर चर्चा की गई थी।

कर्मचारी संगठनों की ओर से आयोग को कई सुझाव दिए गए हैं। हाल ही में NC-JCM के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने आयोग को लेटर लिखकर 9 अन्य मुद्दों को भी शामिल करने की मांग की है। इससे पहले आयोग ने 18 सवालों की एक लिस्ट जारी की थी, जिस पर सभी पक्षों से राय मांगी गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें