Silver Price Today: आज शुक्रवार 10 अप्रैल को चांदी के भाव में गिरावट रही। चांदी का भाव 100 रुपये तक कम हुआ है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में चांदी का भाव 2,54,900 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, दक्षिण भारतीय राज्यों चेन्नई और हैदराबाद में चांदी का भाव 2,59,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानिये क्या रहा आज शुक्रवार 10 अप्रैल को सिल्वर रेट।
सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को हल्की गिरावट देखने को मिली। MCX पर सोना 0.05% की कमजोरी के साथ 1,52,663 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि चांदी 1.51% गिरकर 2,42,525 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। यह गिरावट अमेरिका और ईरान के बीच जारी सीजफायर के दूसरे दिन देखने को मिली। हालांकि, यह युद्धविराम फिलहाल अस्थायी माना जा रहा है और दोनों पक्षों की ओर से इसके उल्लंघन के दावे भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है।
सुबह के कारोबार में सोना 1,52,671 रुपये और चांदी 2,42,392 रुपये के आसपास ट्रेड कर रही थी। बाद में भी दोनों मेटल में हल्की कमजोरी बनी रही। एक्सपर्ट का कहना है कि भले ही कीमतों में गिरावट आई हो, लेकिन वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के कारण निवेशक अभी भी सोने को सुरक्षित निवेश मान रहे हैं। कमजोर डॉलर और मंदी की आशंका के बीच सोने में निवेश बना रह सकता है।
शुक्रवार 10 अप्रैल को बुलियन मार्केट में सिल्वर रेट