Platinum Rate Today: आज 10 अप्रैल को प्लैटिनम की कीमतों में मामूली गिरावट रही। कल की तुलना में आज शुक्रवार को प्लैटिनम का दाम 80 रुपये तक कम हुआ है। देश में प्लैटिनम की कीमत 60,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अगर आप भी प्लैटिनम की ज्वैलरी खरीदने का प्लान आज कर रहे हैं तो पहले शुक्रवार 10 अप्रैल का रेट जान लें।
देश के सभी राज्यों में प्लैटिनम काम दाम एक जैसा रहता है। मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, यूपी, केरल, जयपुर, भोपाल, इंदौर में प्लैटिनम की कीमत 60,060 रुपये प्रति 10 ग्राम और 1 ग्राम प्लैटिनम का दाम 6,006 रुपये है।
देश में सोने की कीमतें इस समय काफी ऊंचे स्तर पर हैं । 10 ग्राम का सोने का भाव करीब 1.50 लाख रुपये तक पहुंच गया है। ऐसे में लोगों के खरीदने का तरीका भी बदल रहा है। पहले जहां ज्यादातर लोग 24 और 22 कैरेट सोना खरीदते थे, वहीं अब बजट को देखते हुए 18, 14 और यहां तक कि 9 कैरेट ज्वैलरी की मांग बढ़ रही है।
महंगाई बढ़ने का असर ज्वैलरी मार्केट पर साफ दिख रहा है। अब ग्राहक कम कीमत में अच्छे डिजाइन और वैल्यू वाली ज्वैलरी ढूंढ रहे हैं। इसी वजह से ज्वैलर्स भी सस्ती और नए डिजाइन की ज्वैलरी ला रहे हैं, ताकि हर तरह के ग्राहक को विकल्प मिल सके।
इस बदलाव के बीच प्लैटिनम भी धीरे-धीरे लोगों की पसंद बन रहा है। खासकर युवाओं को इसके सिंपल और मॉडर्न डिजाइन काफी पसंद आ रहे हैं। शादी और सगाई जैसे मौकों पर भी अब प्लैटिनम ज्वैलरी का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है।
हालांकि, ज्वैलरी खरीदते समय थोड़ी सावधानी जरूरी है। प्लैटिनम हो या सोना, खरीदने से पहले उसका लेटेस्ट रेट, शुद्धता और मेकिंग चार्ज जरूर चेक करें, क्योंकि कीमतें बाजार के हिसाब से बदलती रहती हैं।
प्लैटिनम की कीमत - शुक्रवार 10 अप्रैल 2026