Gold Price Today: सोने में गिरावट लौटी, दिल्ली में ₹138990 प्रति 10 ग्राम हो गया 22 कैरेट; दूसरे प्रमुख शहरों में अब कितना रेट

Gold Price Today: मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 151470 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में कीमत 152720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं

अपडेटेड Apr 10, 2026 पर 7:41 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,789.67 डॉलर प्रति औंस है।

देश में सोने की कीमत में गिरावट लौट आई है। 10 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 151620 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मुंबई में भाव 151470 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,500 रुपये या करीब एक प्रतिशत घटकर 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम के टिकने को लेकर चिंताओं के बीच निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे सराफा की कीमतों में गिरावट आई।

पश्चिम एशिया में अभी भी चल रही छिटपुट लड़ाई, होर्मुज स्ट्रेट के फिर से खुलने को लेकर अनिश्चितता, और टैंकर की आवाजाही रुकने की खबरों के साथ-साथ कथित युद्धविराम उल्लंघन ने बाजार की कारोबारी धारणा पर असर डाला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,789.67 डॉलर प्रति औंस है। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट


दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 151620 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 138990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 138840 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 151470 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 152720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 139990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 151470 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 138840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 138990 151620
मुंबई 138840 151470
अहमदाबाद 138890 151520
चेन्नई 139990 152720
कोलकाता 138840 151470
हैदराबाद 138840 151470
जयपुर 138990 151620
भोपाल 138890 151520
लखनऊ 138990 151620
चंडीगढ़ 138990 151620

'जंग या भू-राजनीतिक तनाव नहीं...', वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने बताया किस वजह से घटते-बढ़ते हैं सोने के भाव

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट दिख रही है। 10 अप्रैल की सुबह भाव गिरकर 254900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 7,800 रुपये या 3.10 प्रतिशत घटकर 2,43,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 76.24 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी महीने में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।