8th Pay Commission: हैदराबाद में 18-19 मई को होगी अगली बैठक, सैलरी-पेंशन में बदलाव का शुरू हुआ प्रोसेस

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के आठवां वेतन आयोग ने अपने काम की अगली कड़ी में हैदराबाद, तेलंगाना में 18 और 19 मई 2026 को अहम बैठक करने का फैसला किया है। इस दौरान आयोग अलग-अगल विभागों, संस्थानों, यूनियनों और कर्मचारी संगठनों से बातचीत करेगा और उनकी राय सुनेगा

अपडेटेड May 01, 2026 पर 6:27 PM
Story continues below Advertisement
8th Pay Commission: केंद्र सरकार के आठवां वेतन आयोग ने अपने काम की अगली कड़ी में हैदराबाद, तेलंगाना में 18 और 19 मई 2026 को अहम बैठक करने का फैसला किया है।

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के आठवां वेतन आयोग ने अपने काम की अगली कड़ी में हैदराबाद, तेलंगाना में 18 और 19 मई 2026 को अहम बैठक करने का फैसला किया है। इस दौरान आयोग अलग-अगल विभागों, संस्थानों, यूनियनों और कर्मचारी संगठनों से बातचीत करेगा और उनकी राय सुनेगा। यह पूरी प्रक्रिया भविष्य में सैलरी, पेंशन और कामकाजी शर्तों में बदलाव तय करने के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

आयोग ने इच्छुक संगठनों और प्रतिनिधियों से कहा है कि वे पहले अपनी मांगों और सुझावों का ज्ञापन उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जमा करें। इसके बाद तय प्रक्रिया के तहत बैठक के लिए समय लेने का आवेदन करना होगा। यह प्रक्रिया 8 मई 2026 तक पूरी करनी जरूरी है। ज्ञापन जमा करने के बाद मिलने वाला यूनिक आईडी नंबर भी आवेदन के साथ देना अनिवार्य होगा। बैठक की जगह और समय की जानकारी बाद में दी जाएगी।

इससे पहले आयोग ने दिल्ली में 28 से 30 अप्रैल 2026 के बीच शुरुआती दौर की बैठकें पूरी की हैं। इन बैठकों में अलग-अलग विभागों के कर्मचारी प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और अपनी मांगें रखीं। खास तौर पर वेतन ढांचे, पेंशन व्यवस्था और काम की स्थितियों में सुधार को लेकर लंबे समय से चली आ रही मांगों को दोहराया गया। कर्मचारियों का कहना है कि नई सिफारिशें मौजूदा आर्थिक हालात और जरूरतों के हिसाब से होनी चाहिए।


हालांकि अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन इन बैठकों में मिले सुझाव आयोग के लिए आगे की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, यह चरण सिर्फ सुझाव जुटाने का है, जिसके आधार पर आगे सिफारिशों का मसौदा तैयार किया जाएगा। यानी अभी प्रक्रिया शुरुआती दौर में है, लेकिन इसका असर बहुत बड़ा हो सकता है।

दिल्ली के बाद अब आयोग देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर लोगों से राय लेगा। हैदराबाद के बाद जून में श्रीनगर (1 से 4 जून) और लद्दाख (8 जून) में भी बैठकें प्रस्तावित हैं। इसके अलावा विशाखापत्तनम और अन्य राज्यों में भी आगे ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अलग-अलग क्षेत्रों के कर्मचारियों की राय शामिल की जा सके।

सरकार का मकसद इस पूरी प्रोसेस को ज्यादा पारदर्शी और आसान बनाना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें भाग ले सकें। ऑनलाइन माध्यम से ज्ञापन जमा करने और अपॉइंटमेंट लेने की सुविधा इसी दिशा में एक कदम है।

कुल मिलाकर 8वें वेतन आयोग की यह प्रक्रिया अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन इसके नतीजे लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी, भत्तों और सुविधाओं पर सीधा असर डालेंगे। ऐसे में यह दौर कर्मचारियों के लिए अपनी बात रखने का अहम मौका माना जा रहा है।

Gold Prices: सोने की कीमतों में गिरावट, ईरान युद्ध के बीच महंगाई से बढ़ी निवेशकों की चिंता

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।