Get App

Pension Hike: 8वें वेतन आयोग से कितनी बढ़ेगी पेंशन? NC-JCM के 3.83 फिटमेंट फैक्टर पर समझें पूरा कैलकुलेशन

8th Pay Commission Pension Hike Calculation: 7वें वेतन आयोग के समय सरकार ने 2.57 का फिटमेंट फैक्टर मंजूर किया था, जिससे न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 और न्यूनतम पेंशन ₹9,000 हो गई थी। इस बार नेशनल काउंसिल-जेसीएम ने सरकार के समक्ष 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग रखी है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Aug 11, 2026 पर 11:54 AM
Pension Hike: 8वें वेतन आयोग से कितनी बढ़ेगी पेंशन? NC-JCM के 3.83 फिटमेंट फैक्टर पर समझें पूरा कैलकुलेशन
फिलहाल, 7वें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम बेसिक पेंशन ₹9,000 प्रति माह है

8th Pay Commission Pension Hike Update: 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था। आयोग के पास अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए 18 महीने का समय है। इस बीच करीब 33.76 लाख केंद्रीय पेंशनभोगियों के बीच यह सवाल सबसे अहम बना हुआ है कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने पर उनकी पेंशन में कितनी बढ़ोतरी होगी।

फिलहाल, 7वें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम बेसिक पेंशन ₹9,000 प्रति माह है। लेकिन कर्मचारी संगठनों और पेंशनर्स यूनियनों ने 8वें वेतन आयोग के तहत इसमें कई गुना बढ़ोतरी की मांग रखी है।

NC-JCM ने रखी है 3.83 फिटमेंट फैक्टर की डिमांड

पेंशन में होने वाली वास्तविक बढ़ोतरी पूरी तरह से फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगी। नेशनल काउंसिल-जेसीएम (NC-JCM) की स्टाफ साइड ने सरकार के समक्ष 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग रखी है। अगर सरकार इस मांग को मान लेती है, तो पेंशन की गणना का फॉर्मूला बेहद आसान हो जाएगा:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें