Get App

8th pay commission: अगर सरकार ने दी हरी झंडी, तो पोस्टमैन की सैलरी होगी 1,12,000 रुपये मंथली

क्या पोस्टमैन की सैलरी 1 लाख के पार जा सकती है? अगर सरकार हरी झंडी देती है तो देश के पोस्टमैन की सैलरी 1.12 लाख रुपये मंथली से ज्यादा होगी। 8वें वेतन आयोग से पहले डाक विभाग कर्मचारियों ने ऐसा ही बड़ा प्रस्ताव रखा है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Apr 28, 2026 पर 11:54 AM
8th pay commission: अगर सरकार ने दी हरी झंडी, तो पोस्टमैन की सैलरी होगी 1,12,000 रुपये मंथली
अगर सरकार हरी झंडी देती है तो देश के पोस्टमैन की सैलरी 1.12 लाख रुपये मंथली से ज्यादा होगी।

क्या पोस्टमैन की सैलरी 1 लाख के पार जा सकती है? अगर सरकार हरी झंडी देती है तो देश के पोस्टमैन की सैलरी 1.12 लाख रुपये मंथली से ज्यादा होगी। 8वें वेतन आयोग से पहले डाक विभाग कर्मचारियों ने ऐसा ही बड़ा प्रस्ताव रखा है, जिसमें पोस्टमैन की बेसिक सैलरी सीधे 1.12 लाख रुपये करने की मांग की गई है। यह मौजूदा सैलरी के मुकाबले कई गुना ज्यादा है। अभी पोस्टमैन का बेसिक पे 25,500 रुपये के आसपास है। अगर यह मांग मान ली जाती है, तो सरकारी नौकरी की तस्वीर ही बदल सकती है।

डाक विभाग कर्मचारियों की डिमांड

8वें वेतन आयोग से पहले अब डाक विभाग (Postal Department) के कर्मचारियों ने भी अपनी मांगें तेज कर दी हैं। फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गनाइजेशंस (FNPO) ने आयोग को एक मेमोरेंडम दिया है, जिसमें सैलरी, भत्ते, प्रमोशन और पेंशन से जुड़े कई बड़े बदलाव सुझाए गए हैं। इन मांगों में सबसे बड़ा प्रस्ताव पोस्टमैन की बेसिक सैलरी को 25,500 रुपये से बढ़ाकर करीब 1.12 लाख रुपये करने का है।

यह मेमोरेंडम 20 अप्रैल 2026 को दिया गया, जब आयोग देशभर के कर्मचारी संगठनों से सुझाव ले रहा है। FNPO ने सिर्फ पोस्टमैन ही नहीं, बल्कि पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट, ड्राइवर, सुपरवाइजर और अन्य कैडर के लिए भी सैलरी बढ़ाने की मांग की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें