Silver Rate Today: दिल्ली-यूपी-बिहार-राजस्थान में सस्ती हुई चांदी, जानिये मंगलवार 28 अप्रैल का सिल्वर रेट

Silver Price Today: आज मंगलवार 28 अप्रैल को चांदी के भाव में मामूली गिरावट रही। बुलियन मार्केट में चांदी का रेट आज सुबह 100 रुपये के लाल निशान में कारोबार कर रहा है। चांदी का भाव पिछले कुछ दिनों में एक रेन्ज में ही कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Apr 28, 2026 पर 9:35 AM
Story continues below Advertisement
Silver Price Today: चांदी के भाव में आज गिरावट आई है।

Silver Price Today: आज मंगलवार 28 अप्रैल को चांदी के भाव में मामूली गिरावट रही। बुलियन मार्केट में चांदी का रेट आज सुबह 100 रुपये के लाल निशान में है। चांदी का भाव पिछले कुछ दिनों में एक रेन्ज में ही कारोबार कर रहा है। उत्तर भारत के बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। यहां जानिये आज मंगलवार 28 अप्रैल का सिल्वर रेट।

दिल्ली, मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में चांदी का रेट

दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, यूपी, बिहार, चंडीगढ़ आदि जगहों पर चांदी का भाव 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।


चेन्नई और हैदराबाद में सिल्वर रेट

चेन्नई और हैदराबाद में चांदी का रेट करीब 2,69,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण भारत में कीमतें उत्तर भारत के राज्यों की तुलना में ज्यादा रहती है।

 

मंगलवार 28 अप्रैल को बुलियन मार्केट में ये रहा सिल्वर रेट

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव
दिल्ली  2,59,900
मुंबई 2,59,900
अहमदाबाद 2,59,900
चेन्नई 2,69,900
कोलकाता 2,59,900
हैदराबाद 2,69,900
जयपुर 2,59,900
भोपाल 2,59,900
लखनऊ 2,59,900
चंडीगढ़ 2,59,900

इंटनेशनल मार्केट में चांदी का रेट

मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। MCX पर सोने का दाम 0.09% बढ़कर करीब 1,50,355 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 0.35% गिरकर लगभग 2,50,146 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो वहां सोने और चांदी दोनों में कमजोरी दिखी। कॉमेक्स (Comex) पर सोना करीब 0.38% गिरकर 4,722 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी 0.44% गिरकर 74.69 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और डॉलर की मजबूती के कारण बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। इसी वजह से सोने-चांदी की कीमतों में ज्यादा स्थिरता नहीं दिख रही है। आने वाले दिनों में सोने-चांदी की दिशा काफी हद तक डॉलर की चाल और कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करेगी।

Gold Price Today: सोने में तेजी लौटी, दिल्ली में ₹153850 हो गया 24 कैरेट का भाव; चांदी की गिरावट बरकरार

 Platinum Rate Today: बुधवार को प्लैटिनम में आई तेजी, जानिये 15 अप्रैल का रे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।