देश में सोने की कीमत में तेजी लौट आई है। 28 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 153850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में भाव 153700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत में 200 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,693.04 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 153850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 140890 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 153700 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 155250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 142310 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 153700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 140890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में गिरावट का रुख बरकरार है। 28 अप्रैल की सुबह भाव गिरकर 259900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। हालांकि एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमतों में 3,500 रुपये की तेजी दिखी और यह 2.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 75.91 डॉलर प्रति औंस पर है। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।