Get App

8th Pay Commission: ₹55 से ₹18000 तक का सफर! इस ऐतिहासिक ट्रेंड से समझिए 8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी

8th Pay Commission Salary Hike: फिलहाल 7th CPC के तहत न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18000 है। 8वें वेतन आयोग में सैलरी तय करने के लिए सरकार जिस फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी देगी, उसी के आधार पर तय होगा कि आपके खाते में कितने रुपये बढ़ेंगे

Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 16, 2026 पर 3:22 PM
8th Pay Commission: ₹55 से ₹18000 तक का सफर! इस ऐतिहासिक ट्रेंड से समझिए 8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी
सरकार ने हर वेतन आयोग में न्यूनतम बेसिक सैलरी को पिछले आयोग के मुकाबले कम से कम ढाई से तीन गुना तक बढ़ाया है

8th Pay Commission Salary Hike: जब भी नया वेतन आयोग आता है, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है- 'मेरी सैलरी में कुल कितने रुपये की बढ़ोतरी होगी?' इसका सटीक जवाब छुपा है आजादी के बाद से अब तक के ऐतिहासिक ट्रेंड में। अगर हम पिछले 70 सालों का गणित देखें, तो सरकार ने हर वेतन आयोग में न्यूनतम बेसिक सैलरी को पिछले आयोग के मुकाबले कम से कम ढाई से तीन गुना तक बढ़ाया है। आइए, इसी ट्रेंड के फॉर्मूले से समझते हैं कि 8वें वेतन आयोग में आपकी जेब में कितने एक्स्ट्रा रुपये आने वाले हैं।

पिछले वेतन आयोगों में कितनी गुना बढ़ी सैलरी?

पिछले चार वेतन आयोगों (4th से 7th) का ट्रेंड साफ दिखाता है कि सरकार न्यूनतम सैलरी को कम से कम 2.5 गुना से लेकर 3.5 गुना के बीच जरूर बढ़ाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें