Get App

8th Pay Commission: जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू नहीं हो पाएगा! जानिये देरी का क्या है कारण

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका गठन समय पर नहीं हो पा रहा है। जनवरी 2026 से लागू होने वाली वेतन बढ़ोतरी में देरी हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 11, 2025 पर 7:54 PM
8th Pay Commission: जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू नहीं हो पाएगा! जानिये देरी का क्या है कारण
8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का बेसब्री से इंतजार है।

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका गठन समय पर नहीं हो पा रहा है। जनवरी 2026 से लागू होने वाली वेतन बढ़ोतरी में देरी हो सकती है। सरकार ने इस साल जनवरी में 8वें वेतन आयोग की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक इसका आधिकारिक गठन नहीं हुआ है। आयोग के सदस्यों का चयन और इसके कामकाज की रूपरेखा (Terms of Reference) भी तय नहीं हुई है। पहले कहा जा रहा था कि मई 2025 तक आयोग बन जाएगा, लेकिन मई बीत गया और अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है।

क्या देरी होगी सैलरी बढ़ोतरी में?

रिपोर्ट के अनुसार कुछ सीनियर अधिकारियों ने बताया है कि अंदरूनी चर्चा जरूर चल रही है, लेकिन आयोग का गठन और इसकी रिपोर्ट जनवरी 2026 तक लागू होना मुश्किल लग रहा है। अगर इस साल के अंत तक भी आयोग बनता है, तो उसे सिफारिशें देने और लागू करने में कम से कम 1-2 साल का समय लग सकता है।

क्या कर्मचारियों को चिंता करनी चाहिए?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें