SEBI की तरफ से दिए गए कुल आदेश में से 95 फीसदी का संबंध इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स से है। इनमें इंडिविजुअल और फर्म दोनों शामिल हैं। एसोसिएशन ऑफ रजिस्टर्ड इनवेसमेंट एडवाइजर्स (ARIA) की स्टडी से यह जानकारी मिली है। ये एडवाइजर्स इनवेस्टमेंट को ट्रेडिंग कॉल देते हैं। स्टडी के मुताबिक, सेबी के सिर्फ 5 फीसदी आदेशों का संबंध ऐसे एडवाइजर्स से हैं, जो निवेशक की स्थितियों को ध्यान में रखकर वित्तीय सलाह देते हैं। ARIA का मानना है कि इससे पता चलता है कि मौजूदा नियमों को आसान बनाने की जरूरत है।
