Aadhaar Update Rules: अब नाम, पता और जन्मतिथि बदलना आसान, UIDAI ने बदले डॉक्यूमेंट्स के नियम
Aadhaar Update Rules: UIDAI ने आधार अपडेट के लिए नई डॉक्यूमेंट लिस्ट जारी की है। इससे नाम, पता और जन्मतिथि बदलना अब पहले से आसान हो गया है। एक ही दस्तावेज से PoI और PoA दोनों माने जाएंगे। जानिए नए नियम, जरूरी डॉक्यूमेंट और पूरी प्रक्रिया।
आधार में पता (Address) अपडेट के लिए दस्तावेजों की सूची लंबी है।
Aadhaar Update Rules: UIDAI ने आधार (Aadhaar) अपडेट और नए एनरोलमेंट की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए डॉक्यूमेंट्स की नई सूची जारी की है। पहले लोगों को आधार बनवाने या अपडेट कराने में काफी दिक्कतें आती थीं। अब नए नियम इस परेशानी को काफी कम कर देंगे। नई सूची में UIDAI ने PoI (Proof of Identity), PoA (Proof of Address), DoB (Proof of Date of Birth) और PoR (Proof of Relationship) के लिए मान्य दस्तावेजों को स्पष्ट कर दिया है।
Aadhaar में नाम बदलना
नाम अपडेट के लिए UIDAI ने कई दस्तावेजों को आधिकारिक रूप से स्वीकार किया है। सबसे भरोसेमंद दस्तावेज पासपोर्ट माना जाता है। इसमें फोटो, नाम, जन्मतिथि और पता सभी मौजूद होते हैं।
इसके अलावा PAN कार्ड भी नाम की पुष्टि के लिए मान्य है क्योंकि उस पर नाम स्पष्ट रूप से लिखा होता है। वोटर ID (EPIC कार्ड) में नाम और फोटो दोनों होते हैं, इसलिए यह भी नाम बदलने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
साथ ही, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी पहचान पत्र (Govt. ID) और विवाह प्रमाण पत्र (Marriage Certificate) भी स्वीकार किए जाते हैं।
Aadhaar में पता बदलना
आधार में पता (Address) अपडेट के लिए दस्तावेजों की सूची लंबी है। पासपोर्ट, बैंक पासबुक या बैंक स्टेटमेंट मान्य हैं, बशर्ते पासबुक अपडेटेड हो। बिजली बिल, पानी बिल और गैस बिल भी स्वीकार हैं, लेकिन ये तीन महीने से पुराने नहीं होने चाहिए।
किरायेदारों के लिए रेंट एग्रीमेंट के साथ पुलिस वेरिफिकेशन या नॉटरी सबसे जरूरी दस्तावेज है। इसके अलावा वोटर ID कार्ड (अपडेटेड EPIC), राशन कार्ड, हाउस टैक्स या प्रॉपर्टी टैक्स की रसीद भी पता अपडेट में मान्य रहती है।
Aadhaar में जन्मतिथि (DOB) अपडेट करना
जन्मतिथि अपडेट के लिए मान्य दस्तावेजों में जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate), पासपोर्ट और 10वीं-12वीं की मार्कशीट शामिल हैं। PAN कार्ड भी मान्य होता है, लेकिन केवल फिजिकल PAN। ई-पैन स्वीकार नहीं है। सरकारी पहचान पत्र भी चल सकता है, अगर उस पर स्पष्ट रूप से DOB लिखा हो।
आधार अपडेट करना अब और आसान
UIDAI के नए नियमों के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति के पास एक ऐसा दस्तावेज है जिसमें फोटो, नाम और पता तीनों हों, तो उसे PoI और PoA दोनों के रूप में मान लिया जाएगा। इससे पहले जहां दो अलग-अलग डॉक्यूमेंट देने पड़ते थे, अब केवल एक से भी काम चल जाएगा।
चाहे नाम बदलना हो, पता अपडेट करना हो, जन्मतिथि सुधारनी हो या रिश्तेदारी जोड़नी हो, अब सही दस्तावेज दिखाकर आसानी से अपडेट मुमकिन है।
Aadhaar अपडेट करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
UIDAI ने साफ कहा है कि अपडेट के लिए दिए जाने वाले डॉक्यूमेंट ओरिजिनल होने चाहिए। इनमें किसी तरह की कटिंग, एडिटिंग या बदलाव नहीं होना चाहिए। अगर किसी दस्तावेज में छेड़छाड़ पाई गई तो UIDAI उसे अस्वीकार कर सकती है।
इसके अलावा आधार में कुछ जानकारियों को बदलने की सीमा होती है। नाम को दो बार बदला जा सकता है। वहीं, जन्मतिथि और जेंडर को केवल एक बार बदलने की अनुमति होती है।
Aadhaar अपडेट कैसे करें?
अपना सही दस्तावेज तैयार रखें। जैसे कि जैसे पासपोर्ट, डोमिसाइल, जन्म प्रमाण पत्र आदि।
नजदीकी Aadhaar Enrollment/Update सेंटर पर जाएं या myAadhaar पोर्टल पर ऑनलाइन प्रक्रिया देखें।
अपडेट पूरा होने के बाद अपनी Aadhaar डिटेल्स को दोबारा चेक करें ताकि सभी जानकारियां सही दर्ज हों।
आधार अपडेट होने के बाद तय समय पर आपके पते पर भेज दिया जाएगा।