Aadhaar-Voter ID Linking: आधार को वोटर आईडी से कर सकते हैं लिंक, मोदी सरकार ने दी इजाजत

मोदी सरकार ने आधार को वोटर आईडी से लिंक करने की इजाजत दे दी है

अपडेटेड Dec 16, 2021 पर 7:59 PM
Aadhaar-Voter ID Linking: आधार को वोटर आईडी से कर सकते हैं लिंक, मोदी सरकार ने दी इजाजत

Aadhaar-Voter ID Linking: भारत के चुनावों में फर्जी वोट डालने की शिकायत बहुत ज्यादा बढ़ने लगी है जिसके कारण मोदी सरकार ने आधार को वोटर आईडी से लिंक करने की इजाजत दे दी है। इसका मकसद फर्जी वोटिंग को रोकना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आधार कार्ड से वोटर कार्ड को लिंक करना अनिवार्य नहीं है। केन्द्रीय मंत्रीमंडल ने मतदाता पहचान पत्र (Voter ID Card) को आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक करने की इजाजत दे दी है।

जानें कैसे कर सकते हैं लिंक

- सबसे पहले https://voteportal.eci.gov.in पर जाएं।


- इसके बाद Mobile no/ email / Voter ID No और पासवर्ड से लॉगइन करें।

- इसके बाद राज्य, जिला सहित अपनी पर्सनल जानकारी दें।

- सारी जानकारी देने के बाद Search के बटन पर क्लिक करें। अगर जानकारी का मिलान सरकारी डेटा से हो जाएगा तो आपके सामने नई डिटेल खुल जाएगी।

- अब यहां feed aadhar number पर क्लिक करना होगा।

- यहां आधार के साथ बाकी जानकारी लिखें।

- सभी जानाकारी चेक करने के बाद सबमिट का बटन दबाएं।

- स्क्रीन पर आ जाएगा कि आपका रजिस्ट्रेशन सफल हुआ।

SMS भेजकर भी कर सकते हैं लिंक

आधार कार्ड और वोटर आइडी कार्ड को लिंक करने के लिए <Voter ID No> और <आधार नंबर> को 166 या 51969 पर SMS के जरिये भेज दें।

फोन करके भी कर सकते हैं लिंक

एक फोन काल के जरिए भी वोटर आइडी और आधार कार्ड को लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सोमवार से शुक्रवार के बीच सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच 1950 पर कॉल करना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।