Aadhaar-Voter ID Linking: भारत के चुनावों में फर्जी वोट डालने की शिकायत बहुत ज्यादा बढ़ने लगी है जिसके कारण मोदी सरकार ने आधार को वोटर आईडी से लिंक करने की इजाजत दे दी है। इसका मकसद फर्जी वोटिंग को रोकना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आधार कार्ड से वोटर कार्ड को लिंक करना अनिवार्य नहीं है। केन्द्रीय मंत्रीमंडल ने मतदाता पहचान पत्र (Voter ID Card) को आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक करने की इजाजत दे दी है।
