Aadhar: आज के समय में आधार कार्ड हमारी पहचान का सबसे अहम डॉक्यूमेंट बन चुका है। बैंकिंग, ट्रैवल, सरकारी योजनाओं और अन्य कई सर्विस में आधार की जरूरत होती है। लेकिन इसकी बार-बार इस्तेमाल करने से फ्रॉड के मामले भी बढ़ रहे हैं। कई बार धोखेबाज आधार का गलत इस्तेमाल कर गलत ट्रांजेक्शन कर सकत हैं। ऐसे में यह जरूरी हो गया है कि आप समय-समय पर अपने आधार का इस्तेमाल कहां हुआ है, इसे चेक करते रहें। यहां जानें आप कैसे जान सकते हैं कि आधार का इस्तेमाल कहां-कहां किया गया है।
