आधार से लेकर डीमैट, बैंक लॉकर से लेकर FD तक, दिसंबर में निपटाने होंगे ये सभी काम

31st December 2023: जैसै-जैसे साल 2023 खत्म हो रहा है, पैसै से जुड़े कामों को निपटाने के लिए समय भी कम होता जा रहा है। दिसंबर कैलेंडर ईयर का आखिरी महीना है और यह कई फाइनेंशियल डेडलाइन वाला महीना भी होता है। 31 दिसंबर की डेडलाइन पैसे से जुड़े कई काम है जिसे इस महीने की आखिर तक पूरे करने हैं

अपडेटेड Dec 02, 2023 पर 4:56 PM
दिसंबर कैलेंडर ईयर का आखिरी महीना है और यह कई फाइनेंशियल डेडलाइन वाला महीना भी होता है।

31st December 2023: जैसै-जैसे साल 2023 खत्म हो रहा है, पैसै से जुड़े कामों को निपटाने के लिए समय भी कम होता जा रहा है। दिसंबर कैलेंडर ईयर का आखिरी महीना है और यह कई फाइनेंशियल डेडलाइन वाला महीना भी होता है। 31 दिसंबर की डेडलाइन पैसे से जुड़े कई काम है जिसे इस महीने की आखिर तक पूरे करने हैं। इनमें म्यूचुअल फंड नॉमिनी की डेडलाइन, एसबीआई अमृत कलश में निवेश करने की अंतिम तिथि, बैंक लॉकर समझौते पर साइन जैसे काम जुड़े हैं।

दिसंबर 2023 तक पूरे करने होंगे पैसे से जुड़े ये काम

आधार अपडेशन की समय सीमा


भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) में मुफ्त आधार अपडेशन की समय सीमा 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ा दी है। इसका मतलब है कि आप अभी भी अपने आधार कार्ड में पता, फोन नंबर और ईमेल के साथ अपडेट कर सकते हैं। 31 दिसंबर 2023 के बाद आपको आधार अपडेशन के लिए शुल्क देना होगा।

बैंक लॉकर एग्रीमेंट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए अपने ग्राहकों के साथ रिवाइज लॉकर एग्रीमेंट पर साइन करने के लिए कहा है। पहले चरण की समय सीमा 31 दिसंबर 2023 है। नए लॉकर समझौतों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव होंगे, जैसे कि मुआवजे की ज्यादा सीमा आदि से जुड़े नियम हैं।

डीमैट अकाउंट के लिए नॉमिनी

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने डीमैट खातों के लिए नॉमिनी फॉर्म जमा करने की समय सीमा 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ा दी थी। अब डीमैट अकाउंट का नॉमिनी 31 दिसंबर तक फाइल करना जरूरी हैं।

स्पेशल FD

एसबीआई, इंडियन बैंक, आईडीबीआई बैंक अपनी कुछ स्पेशल एफडी चला रहे हैं जिसकी डेडलाइन 31 दिसंबर 2023 है। इसमें एसबीआई की अमृत कलश योजना, इंडियन बैंक के "इंड सुपर 400" और "इंड सुप्रीम 300 डेज" फिक्स्ड डिपॉजिट आदि शामिल हैं।

November Auto sales: नवंबर में घरेलू बाजार में खूब बिकी पैसेंजर कारें, लगभग 335354 गाडियां हुईं डिस्पैच

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।