Get App

अडानी गैस ने CNG और PNG की कीमतें घटाई, बुधवार से ही लागू हो गईं घटी हुई दरें

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, अडानी टोटल गैस ने उपभोक्ता हितों के मुद्देनजर घरेलू पीएनजी के लिए कीमत में 3.20 प्रति एससीएम तक कटौती की है जबकि सीएनजी की कीमतें 4.7 प्रति किलो तक घटाई हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 18, 2022 पर 6:29 PM
अडानी गैस ने CNG और PNG की कीमतें घटाई, बुधवार से ही लागू हो गईं घटी हुई दरें
सीजीडी इंडस्ट्री को भारत सरकार के हालिया हस्तक्षेप की वजह से उपभोक्ताओं के लिए सीएनजी और घरेलू पीएनजी की कीमतों को घटाने में मदद मिली

अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) ने घरेलू पीएनजी की कीमत 3.20 रुपये प्रति एससीएम तक घटा दी है। जबकि सीएनजी की कीमत में 4.7 रुपये प्रति किलोग्राम की कटौती की गई है। अडानी समूह की कंपनी ने कहा कि सरकार के हालिया हस्तक्षेप से सीजीडी इंडस्ट्री ने ग्राहकों के लिए सीएनजी और घरेलू पीएनजी की कीमतों में कटौती की है।

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "अडानी टोटल गैस ने उपभोक्ता हितों के मुद्देनजर अपनी घोषित नीति के मुताबिक कीमतों में हुई वृद्धि को तुरंत हटा लिया है। कंपनी घरेलू पीएनजी के लिए कीमत में 3.20 प्रति एससीएम तक की कमी की है। इसके साथ ही सीएनजी की कीमतें 4.7 प्रति किलो तक घटाई है।"

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि गैस की कीमतों में कमी 17 अगस्त, 2022 से एटीजीएल द्वारा कवर किए गए 19 भौगोलिक क्षेत्रों में प्रभावी हो गई है। जिसके चलते लाखों उपभोक्ताओं की काफी बचत होगी।

प्रवक्ता ने कहा, "भारत सरकार के हालिया हस्तक्षेप से सीजीडी इंडस्ट्री को उपभोक्ताओं के लिए सीएनजी और घरेलू पीएनजी की कीमतों को घटाने में मदद मिली है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें