कोविड19 की महामारी से उबरने के बाद ज्यादातर देश टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के प्रोग्राम चला रहे हैं। ज्यादातर लोग अब बिना किसी डर के देश विदेश घूमने निकल रहे हैं। यहीं कारण है कि क्रिसमस और नए साल के मौके पर ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट को अट्रैक्ट करने के लिए ये देश भी वीजा और फ्लाइट पर कई सर्विस भारतीयों को दे रहे हैं। अब कई देश टूरिस्टों को वीजा फ्री एंट्री और वीजा ऑन अराइवल की सर्विस दे रहे हैं। अभी तक इस गिनती में थाईलैंड, श्रीलंका, भूटान जैसे नाम शामिल थे लेकिन अब इस लिस्ट में एक और नाम मलेशिया का भी जुड़ गया है।
