Airtel Rupees 399 and 499 Recharge Plan: भारती एयरटेल (Bharti Airtel) अपने ग्राहकों को जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई प्लान बनाए हुए हैं। कई बार यूजर्स बार-बार एक ही रिचार्ज कराते रहते हैं और वह दूसरे फायदों को नहीं देखते। यहां आपको एयरटेल के 399 रुपये और 499 रुपये के प्लान के बारे में बता रहे हैं। सिर्फ 100 रुपये के फर्क से फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। यहां आपको इन दोनों प्लान के फायदों और अंतर के बारे में बता रहे हैं।
Airtel के 399 रुपये के प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है। इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की सर्विस भी मलिती है। रोजाना 100 SMS मिलते हैं। साथ ही फ्री Hellotunes और Wynk Music मिलता है।
एयरटेल का 499 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 499 Plan)
Airtel ने अपने 499 रुपये के प्लान को लंबी वैलिडिटी के साथ पेश किया है। ये प्लान 3 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। एयरटेल अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 2GB डेटा दे रहा है। इस प्लान में 100 SMS ऑफर किये जा रहे हैं। इसके साथ ही एयरटेल एयरटेल थैंक्स ऐप और फ्री हैलो ट्यून्स और विंक म्यूजिक के एक्स्ट्रा फायदे भी दे रहा है। इस प्लान में 3 महीने के लिए डिज्नी हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।
सिर्फ 100 रुपये एक्स्ट्रा देकर मिलेंगे ये सभी फायदे
Airtel के 499 रुपये के प्लान में सिर्फ 100 रुपये एक्स्ट्रा देने से आपको 2 महीने की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलेगी। साथ ही 3 महीने तक Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। अगर 399 रुपये के प्लान को देखें, तो आपको उसमें सिर्फ 28 दिन की वैलिडिटी मिल रही है। सिर्फ Hellotunes और Wynk Music मिलता है लेकिन एयरटेल के 499 रुपये के प्लान में इन फायदों के साथ 3 महीने का Hotstar भी मिलता है। अगर एक दिन का खर्च इस प्लान का देखा जाए तो 399 रुपये के प्लान का खर्च 13.3 रुपये आएगा। वहीं, 499 रुपये वाले प्लान का एक दिन का खर्च 16.30 रुपये आएगा।