Airtel का तगड़ा प्लान! 250 रुपये मंथली खर्च में 12 महीने कर पाएंगे बातें, डेटा और SMS फ्री

Airtel Plan: एयरटेल ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्लान लाता रहता है। एयरटेल ग्राहकों को कई सालाना प्लान ऑफर कर रहा है जिसमें वह हर महीने के रिचार्ज से बच जाते हैं। साथ ही ये सालाना प्लान आपके रेगुलर मंथली रिचार्ज प्लान की तुलना में काफी सस्ते होते हैं

अपडेटेड Apr 10, 2023 पर 9:09 PM
Airtel के 2999 रुपये वाले प्लान में 365 दिन यानी पूरे 12 महीने की वैलिडिटी मिलती है।

Airtel Plan: एयरटेल ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्लान लाता रहता है। एयरटेल ग्राहकों को कई सालाना प्लान ऑफर कर रहा है जिसमें वह हर महीने के रिचार्ज से बच जाते हैं। साथ ही ये सालाना प्लान आपके रेगुलर मंथली रिचार्ज प्लान की तुलना में काफी सस्ते होते हैं। यहां आपको एयरटेल के 2,999 रुपये के सालाना प्लान के फायदों के बारे में बता रहे हैं। ये रिचार्ज प्लान आपको एक बार रिचार्ज कराने पर महंगा लग सकता है लेकिन इसके फायदों को देखें, तो ग्राहकों के लिए काफी किफायती प्लान साबित हो सकता है। ये आपके रेगुलर 28 या 30 दिन के रिचार्ज की तुलना में वैल्यू फॉर मनी प्लान रहने वाला है।

एयरटेल का 2999 रुपये का सालाना प्लान (Airtel Rupees 2,999 annual Plan)

Airtel के 2999 रुपये वाले प्लान में 365 दिन यानी पूरे 12 महीने की वैलिडिटी मिलती है। ग्राहकों का सिम पूरे 12 महीने एक्टिव रहेगा। पूरा एक साल यूजर्स जिनती मर्जी बातें कर सकते हैं क्योंकि इसमें अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग भी मिलेगी। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2 जीबी डेटा दिया जा रहा है। यानी पूरे साल 730GB डेटा यूजर्स को मिलेगा। इस प्लान में रोजाना 100SMS मिलते हैं। HelloTunes और Wynk Music का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ग्राहकों को मिलता है।


2,999 रुपये के सालाना प्लान की मंथली कॉस्ट

एयरटेल के 2,999 रुपये के प्लान की बात करें तो इस प्लान का हम महीने का खर्च करीब 250 रुपये आता है। 250 रुपये के हर महीने के खर्च में ग्राहको को अनलिमिटेड कॉल, डेटा और SMS जैसी सभी सर्विस मिलेगी। अगर इस 2,999 रुपये वाले प्लान की तुलना एयरटेल के 299 रुपये मंथली रिचार्ज से करें, सालाना प्लान आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

एयरटेल का 299 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 299 Prepaid Plan)

Airtel के 299 रुपये के प्लान में 29 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में रोजना 2GB डेटा मिलता है। यानी, ग्राहकों को को कुल 58GB डेटा मिलेगा। अगर आप इस प्लान को हर महीने रिचार्ज करेंगे तो आपका कुल सालाना खर्च 3,588 रुपये आएगा। आपका फोन सिर्फ 336 दिन चलेगा। इसमें आपको पूरे साल की वैलिडिटी नहीं मिलेगी। इस लिहाज से देखा जाए तो एयरटेल का सालाना 2,999 रुपये वाला प्लान आपके लिए सस्ता रहने वाला है।

Daily Voice: बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज, कंज्यूमर स्टेपल और मैन्युफैक्चरिंग में निवेश के अच्छे मौके

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।