Airtel Broadband Plans: भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने ग्राहकों के लिए नेटफ्लिक्स के ओटीटी (OTT) फायदों के साथ अपने ब्रॉडबैंड प्लान शुरू किये हैं। जब बात देश में फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस की हो तो एयरटेल कई खास ऑफर ग्राहकों को दे रहा है। टेलिकॉम कंपनी एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर के तहत अपनी फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस दे रहा है। कंपनी पिछले कई तिमाहियों से वायरलाइन ग्राहक जोड़ रही है। अब आप एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर के दो प्लान के साथ नेटफ्लिक्स की सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में..
एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर 1498 रुपये प्लान
एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर का 1498 रुपये का प्लान 300 एमबीपीएस तक की स्पीड के साथ आता है। यह प्लान यूजर्स को 3.3TB हर महीने का डेटा दे रहा है। इस योजना के साथ ग्राहकों को अन्य फायदे भी मिल रहे हैं। इसमें Amazon Prime, नेटफ्लिक्स बेसिक, डिज्नी + हॉटस्टार, एक्सस्ट्रीम प्रीमियम, वीआईपी सेवा, अपोलो 24|7 सर्कल और विंक म्यूजिक प्रीमियम का फायदा मिल रहा है। यूजर्स को कंपनी की ओर से मुफ्त लैंडलाइन कनेक्शन भी मिलता है। हालांकि, लैंडलाइन कनेक्शन के टेलिफोन ग्राहक को अलग से खरीदना होगा। यहां योजना की कीमत में टैक्स शामिल नहीं है।
एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर 3999 रुपये का प्लान
एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर का 3999 रुपये का प्लान 1 जीबीपीएस तक की स्पीड (डाउनलोड और अपलोड दोनों) के साथ आता है। इस प्लान के साथ भी ग्राहकों को 3.3TB मासिक डेटा मिलता है। इसमें Amazon Prime, नेटफ्लिक्स बेसिक, डिज्नी + हॉटस्टार, एक्सस्ट्रीम प्रीमियम, वीआईपी सेवा, अपोलो 24|7 सर्कल और विंक म्यूजिक प्रीमियम का फायदा मिल रहा है। यूजर्स को कंपनी की ओर से मुफ्त लैंडलाइन कनेक्शन भी मिलता है। लैंडलाइन कनेक्शन के टेलिफोन ग्राहक को अलग से लेना होगा। कंपनी के अंतिम बिल में 3999 रुपये की कीमत के ऊपर टैक्स भी शामिल होगा। आप कंपनी की वेबसाइट से या कंपनी के किसी भी नजदीकी रिटेल स्टोर पर जाकर नया एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर कनेक्शन ले सकते हैं।