Airtel का तगड़ा प्लान, सिर्फ 111 रुपये में मिलती है पूरे महीने की वैलिडिटी और इतने सारे फायदे

One Month Recharge Plan: कुछ समय पहले कंपनियां वन मंथ प्लान लेकर आई थी। इन प्लान की वैलिडिटी 28 दिन नहीं बल्कि महीने के हिसाब से 30 या 31 दिन की थी। यहां आपको जियो और एयरटेल के वन मंथ प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें 30 या 31 दिन की वैलिडिटी मिलेगी

अपडेटेड Dec 27, 2022 पर 4:54 PM
Airtel के सबसे सस्ते प्लान की गिनती में 111रुपये का प्लान आता है।

One Month Recharge Plan: कुछ समय पहले कंपनियां वन मंथ प्लान लेकर आई थी। इन प्लान की वैलिडिटी 28 दिन नहीं बल्कि महीने के हिसाब से 30 या 31 दिन की थी। यहां आपको जियो और एयरटेल के वन मंथ प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें 30 या 31 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। आइए जानते हैं इन प्लान्स के फायदों के बारे में..

एयरटेल का एक महीने वाला 111 रुपये का प्लान (Airtel One Month Plan Rs 111)

एयरटेल (Airtel) के सबसे सस्ते प्लान की गिनती में 111रुपये का प्लान आता है। ये प्लान उनके लिए सही है जो अपनी सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं। या एक ही फोन में 2 सिम हैं और उसे चालू रखने के ले सस्ता प्लान लेना चाहते हैं अगर 111 रुपये के प्लान की फायदों की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 99 रुपये का टॉकटाइम मिलता है और 200MB डेटा मिलता है। कॉलिंग के लिए चार्ज लगता है। SMS सर्विस के तहत एसडीडी SMS के लिए 1.50 रुपये और लोकल के लिए 1 रुपया चार्ज लगता है। ये प्लान 1 महीने के लिए मिलता है।


जियो का एक महीने का प्लान (Jio One Month Plan Rs 259)

एयरटेल के एक महीने वाले प्लान की तुलना जियो के एक महीने के प्लान से की गई है। जियो का एक महीने की वैलिडिटी वाला प्लान 259 रुपये का है। इसमें ग्राहकों को रोजाना 100 फ्री एसएमएस और हर एक दिन 1.5जीबी का डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी इस प्लान में मिलता है। इसके अलावा ग्राहकों को जियो के ऐप्स जैसे जियो टीवी, जियो सिक्योरिटी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड इस्तेमाल करने का एक्सेस मिलता है।

दोनों कंपनियों के प्लान्स के हैं अपने फायदे

यहां आपको जियो और एयरटेल के एक महीने के प्लान के बारे में बताया गया है। एयरटेल का प्लान सस्ता है लेकिन उसमें बेनेफिट ज्यादा नहीं है। ये उन ग्राहकों के लिए सही है जिनके पास 2 सिम है और एक सिम को एक्टिव रखना है। वहीं, जियो के इस प्लान की कॉस्ट ज्यादा है लेकिन इसमें की बेनेफिट मिल रहे हैं। ये प्लान कॉलेज छात्र, वर्किंग मदर्स और हाउस वाइफ के लिए बेस्ट है। यहां फायदे देखकर आप स्वयं तय कर सकते हैं कि आपको कौनसा प्लान चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।