Airtel one Year Plan of rupees 1799: एयरटेल यूजर्स अपने लिए सस्ता सालाना प्लान तलाश रहे हैं तो आपके लिए यह काम की खबर है। अगर आपको भी सालाना प्लान चुनने में परेशानी हो रही है तो यहां आपको एयरटेल के 1,799 रुपये के प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसमें पूरे साल वैलिडिटी मिलती है। अगर इसके एक महीने की कॉस्ट को देखा जाए तो वह सिर्फ 150 रुपये आती है। 150 रुपये की मंथली कॉस्ट में आपकी सिम पूरे साल एक्टिव रहेगी। इसके साथ ही मुफ्त इंटरनेट डेटा और SMS का फायदा भी मिलेगा।
एयरटेल 1799 रुपये का सालाना प्लान (Airtel Rupees rs 1799 Annual Plan)
Airtel का 1,799 रुपये का सालाना प्लान है। 1799 रुपये के प्लान में सिम 365 दिन यानी 12 महीने एक्टिव रहेगी। 12 महीने तक एयरटेल के ग्राहक अपने दोस्तों और परिवार से जितनी मर्जी बातें कर सकते हैं। इस प्लान में हर महीने 2GB डेटा मिलेगा। यानी, पूरे साल 24जीबी डेटा मिलेगा। हाई स्पीड डेटा की रोजाना की लिमिट खत्म होने के बाद मोबाइल डेटा 64kbps की स्पीड पर आ जाएगा। एयरटेल के सालाना प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। साथ ही पूरे साल 3600 SMS फ्री मिलेंगे। एयरटेल के प्लान में एक्सस्ट्रीम ऐप प्रीमियम, फ्री हेलो ट्यून, अनलिमिटेड डाउनलोड के साथ विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
एयरटेल के सालाना प्लान का हर महीने का खर्च है सिर्फ 150 रुपये
एयरटेल के सालाना 1,799 रुपये प्लान का हर महीने का खर्च देखे तो करीबन 150 रुपये आता है। यानी, 150 रुपये में एयरटेल के ग्राहकों को जितनी मर्जी बातें कर सकते हैं। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल, फ्री SMS जैसी सर्विस मिलेगी। ग्राहक पूरे अपने परिवार और दोस्तों के साथ फ्री बातें कर पाएंगे। ये प्लान एक बार रिचार्ज कराने पर जेब पर थोड़ा भारी लग सकता है लेकिन ये आपके रेगुलर मंथली प्लान की तुलना में ज्यादा किफायती और सस्ता पड़ेगा।