Airtel का हिट प्लान, 3 महीने तक फ्री देखें Disney+ Hotstar, 5G डेटा और अनलिमिटेड कॉल भी है मुफ्त

Airtel Prepaid Plan: भारत की प्रमुख टेलिकॉम कंपनियों में से एक भारती एयरटेल के कई ऐसे प्लान है जिसमें ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इन प्लान्स में लंबी वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉल, रोजाना का डेटा मिलता है

अपडेटेड May 09, 2023 पर 6:58 PM
एयरटेल का 839 रुपये वाला अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

Airtel Prepaid Plan: भारत की प्रमुख टेलिकॉम कंपनियों में से एक भारती एयरटेल के कई ऐसे प्लान है जिसमें ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इन प्लान्स में लंबी वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉल, रोजाना का डेटा मिलता है। एयरटेल ऐसे 2 प्लान दे रहा है जिसमें डिज्नी + हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) का सब्सक्रिप्शन मिलता है। आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में..

एयरटेल का 839 रुपये वाला प्रीपेड प्लान (Airtel Rupees 839 Plan)

एयरटेल का 839 रुपये वाला अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2GB डाटा मिलता है। साथ रोजाना 100 एसएमएस, अनलिमिटेड कॉलिंग की सर्विस मिलती है। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64 Kbps पर आ जाती है। इसके अलावा 839 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 149 रुपये के डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में अगर आपके एरिया में 5G हुआ तो उसकी भी सर्विस मिलेगी। साथ ही एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से रिचार्ज करने पर यूजर्स को 2GB डेटा का कूपन भी मिलेगा। इसके अलावा फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक, फ्री हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक, हेलोट्यून्स, लाइव कॉन्सर्ट, पॉडकास्ट आदि का भी फायदा उठा सकते हैं।


एयरटेल का 499 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

एयरटेल के 499 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 3 जीबी डाटा, रोजाना 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64 Kbps पर आ जाएगी। इस प्लान में भी अगर आपके एरिया में 5G हुआ तो उसकी भी सर्विस मिलेगी। इस प्लान में भी यूजर्स को डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Taking Stock: आखिरी घंटों में बिकवाली से सेंसेक्स, निफ्टी फ्लैट बंद, 10 मई को कैसी रहेगी बाजार की चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।