Airtel का 148 रुपये का स्मार्ट रिचार्ज, मिलता है 15 OTT ऐप्स का फायदा, 30 दिनों तक देखें कंटेंट

Airtel: देश की टेलीकॉम कंपनियों में से एक Bharti Airtel अपने स्मार्ट रिचार्ज के लिए ग्राहकों के बीच जानी जाती है। एयरटेल एक सबसे बड़ा किफायती प्लान लेकर आई है जिसमें सिर्फ 148 रुपये चुकाकर आप 15 से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म का फायदा उठा सकते हैं

अपडेटेड Jun 16, 2023 पर 7:41 PM
एयरटेल 148 रुपये का प्लान ऑफर कर रहा है।

Airtel: देश की टेलीकॉम कंपनियों में से एक Bharti Airtel अपने स्मार्ट रिचार्ज के लिए ग्राहकों के बीच जानी जाती है। एयरटेल एक सबसे बड़ा किफायती प्लान लेकर आई है जिसमें सिर्फ 148 रुपये चुकाकर आप 15 से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म का फायदा उठा सकते हैं। यानी, इन 15 से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म का कंटेंट देख सकते हैं। यूजर्स 150 रुपये से कम में इन सभी सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं एयरटेल के इस प्लान के बारे में।

एयरटेल प्लान

एयरटेल की तरफ से 148 रुपये का प्लान ऑफर कर रहा है। यूजर्स सिर्फ 148 रुपये के रिचार्ज में 15 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स का फायदा उठा सकते हैं। इन 15 ऐप्स को चलाने के लिए आपको फ्री डेटा मिलेगा। एयरटेल का 148 रुपये का प्लान एक ऐड-ऑन पैक है। इसका मतलब है कि आप अपने नियमित रिचार्ज प्लान के साथ इसको चार्ज कराना होगा। इस 148 रुपये में आप एक साथ 15 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स का कंटेंट देख पाएंगे। इस प्लान को आप अपने मौजूदा प्लान के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।


एयरटेल के 148 रुपये के प्लान के फायदे

148 रुपये के प्लान में 1 जीबी डेटा मिलता है। अगर आपको डेटा की जरूरत है तो आपको अपना दूसरा एड ऑन प्लान लेना होगा। या आपके रेगुलर प्लान में डेटा ज्यादा मिलना चाहिए। ताकि, आप 15 ऐप्स का फायदा उठा सकें। यूजर्स प्लान के साथ 15 ओटीटी ऐप्स को 30 दिनों तक फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें Sony Liv, Manoramamax, Airtel Extreme Play, Lionsgate Play, Hoichoi और Eros Now जैसे 15 ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगाहै। इसमें कॉलिंग या एसएमएस का बेनिफिट नहीं मिलता है।

Taking Stock: निफ्टी अपने ऑल-टाइम हाई से बस 63 अंक दूर, रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ शेयर बाजार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।