Airtel Rupees 29 Recharge Plan: भारती एयरटेल (Bharti Airtel) अपने ग्राहकों को जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए प्लान लेकर आता रहता है। एयरटेल अब ऐसे ग्राहकों को लिए प्लान लाया है जिसमें उनकी डेटा की जरूरत पूरी होती है। एयरटेल 29 रुपये का डेटा ऑन प्लान लेकर आया है। यानी, आप सिर्फ 29 रुपये में इंटरनेट डेटा का फायदा उठा सकते हैं। कई बार यूजर्स को डेटा के लिए ही रिचार्ज कराना होता है, तो ऐसे ग्राहकों को ये प्लान मदद करेगा। ये प्लान जेब पर भी भारी नहीं रहेगा। आइए जानते हैं एयरटेल के 29 रुपये के प्लान के फायदे के बारे में..
Airtel का 29 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 29 Recharge Plan)
Airtel के सबसे सस्ते प्लान की कीमत 29 रुपये है। कीमत के लिहाज से यह प्लान छोटा रिचार्ज हो लेकिन ये सबसे जबरदस्त प्लान है। सिर्फ 29 रुपये के टॉप अप प्लान में पूरे 24 घंटों यानी एक दिन के लिए 2जीबी इंटरनेट मिलता है। एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी एक दिन की ही।
Airtel का 19 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 19 Recharge Plan)
Airtel के सबसे सस्ते प्लान की कीमत 19 रुपये है। कीमत के लिहाज से यह एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान है। सिर्फ 19 रुपये के टॉप अप प्लान में एक दिन के लिए 1जीबी डेटा मिलता है। ये प्लान उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है जिन्हें कम डेटा की जरूरत होती है। एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी भी एक दिन की ही।
Airtel का 65 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 65 Recharge Plan)
Bharti Airtel के 65 रुपये वाले डेटा प्लान में 4GB डेटा मिलता है। Airtel के 65 रुपये के प्लान में वॉइस कॉलिंग या SMS की सर्विस नहीं मिलती। इसमें सिर्फ डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी आपके मौजूदा प्लान की वैलिडिटी जितनी होती है। जैसे अगर आपने 199 रुपये का रिचार्ज कराया है। साथ ही 64 रुपये का टॉप अप प्लान लिया है तो आपको 30 दिन तक 4जी डेटा मिलेगा। अगर एक्टिव प्लान में 20 दिन की वैलिडिटी है तो 20 दिन तक ये टॉप अप प्लान एक्टिव रहेगा।