Airtel लेकर आया 2 नए तगड़े प्लान, 30 दिन तक जितनी मर्जी कर पाएंगे बातें, मिलेगा 60GB का छप्परफाड़ डेटा

New Airtel Plans: भारती Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किये हैं। ये प्लान उन ग्राहकों को ध्यान में लेकर आएं हैं, जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत सबसे ज्यादा होती है। नए एयरटेल प्रीपेड प्लान (Airtel Prepaid Plan) में 60GB तक डेटा ग्राहकों को ऑफर किया जा रहा है

अपडेटेड Jan 27, 2023 पर 7:14 PM
Bharti Airtel Price: एयरटेल करे शेयर 1.09 फीसदी हिस्सेदारी की ब्लॉक डील के चलते शुरुआती कारोबार में करीब 2 फीसदी फिसल गए।

New Airtel Plans: भारती Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किये हैं। ये प्लान उन ग्राहकों को ध्यान में लेकर आएं हैं, जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत सबसे ज्यादा होती है। नए एयरटेल प्रीपेड प्लान (Airtel Prepaid Plan) में 60GB तक डेटा ग्राहकों को ऑफर किया जा रहा है। अभी तक बहुत ज्यादा डेटा ऑफर करने वाले प्रीपेड प्लान कम थे लेकिन कंपनी ने ग्राहकों को जरूरतों को ध्यान में रखकर शुरू किया है। इन दो नए एयरटेल रिचार्ज प्लान की कीमत 489 रुपये और 509 रुपये हैं।

एयरटेल का 489 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 489 plan details)

489 रुपये वाले एयरटेल प्लान की वैलिडिटी 30 दिन है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल कॉल्स, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सर्विस मिलती है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इस पर मिलने वाला डेटा प्लान है। इस प्लान में ग्राहकों को 50GB तक डेटा मिलता है। ग्राहकों को 300 SMS मुफ्त ऑफर किये जा रहे हैं। इसके अलावा एयरटेल के खास फायदे जैसे Hello Tunes, Wynk Music, फास्टैग पर कैशबैक और Apollo 24|7 भी मिलते हैं।


एयरटेल का 509 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 509 plan details)

509 रुपये वाले एयरटेल रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है। यानी, आपको पूरे एक महीने की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान में भी ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल कॉल्स, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सर्विस मिलती है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत डेटा प्लान ही है। इस प्लान में ग्राहकों को 60GB तक डेटा मिलता है। ग्राहकों को 300 SMS मुफ्त ऑफर किये जा रहे हैं। इसके अलावा एयरटेल के खास फायदे जैसे Hello Tunes, Wynk Music, फास्टैग पर कैशबैक और Apollo 24|7 भी मिलते हैं।

मिलेगी 5G सर्विस

एयरटेल के इन प्लान में ग्राहकों को 5जी सर्विस की सुविधा भी मिलेगी। अगर आपके एरिया में एयटेल की 5G सर्विस मिल रही होगी तो आप उसका फायदा उठा सकते हैं। एयरटेल फिलहाल, दिल्ली-NCR, यूपी, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, आंध्र प्रदेश, बिहार, असम, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, झारखंड जैसे राज्यों में 5G सर्विस ऑफर कर रहा है।

Bajaj Finance Q3:मुनाफा 40% उछलकर 2973 करोड़ रुपए रहा, एसेट क्वालिटी सुधरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।