क्या आपको भी चाहिए 99999... जैसे VIP मोबाइल नंबर? Airtel App पर करें अप्लाई, घर आएगा नंबर

Airtel VIP Number: कई बार आपने भी देखा होगा कि आपके मोबाइल पर 99999... से कॉल आता है। ये नंबर VIP नंबर होते हैं

अपडेटेड Dec 01, 2022 पर 6:00 PM
Story continues below Advertisement
आप एयरटेल का वीआईपी नंबर ले सकते हैं।

Airtel VIP Number: कई बार आपने भी देखा होगा कि आपके मोबाइल पर 99999... से कॉल आता है। ये नंबर VIP नंबर होते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इन नंबरों को कैसे खरीदें। यहां आपको बता रहे हैं कि आप कैसे एयरटेल VIP नंबर खरीद सकते हैं। आप ये नंबर घर बैठे भी ऑर्डर कर सकते हैं। यहां जानें पूरा तरीका..

खरीद सकते हैं Airtel का VIP नंबर

Airtel का कोई भी VIP Number खरीदने के लिए आपको एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.airtel.in/myplan-infinity/submit-form पर जाना होगा। यहां आपको New Connection पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपके पास एक फॉर्म खुल जाएगा। यहां अपना नाम और डिटेल भरनी होगी। इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर, एड्रेस भरना होगा। आखिर में आपको अपना फॉर्म सबमिट करना होगा।


Airtel App से भी कर सकते हैं ऑर्डर

सबमिट करने के बाद आपके पास OTP आएगा। इसके बाद VIP नंबर के लिए आपका ऑर्डर बुक हो जाएगा। इसके अलावा आपको अपनी पसंद का नंबर चाहिए तो आप एयरटेल के स्टोर में विजिट कर सकते हैं। यहां भी आपको कुछ नंबर ऑफर किये जाते हैं। इनमें कुछ VIP नंबर शामिल होते हैं, वो आप ले सकते हैं। इसके बाद आपको ऑक्शन में हिस्सा लेना होगा, जहां आपको बोली लगाकर ये नंबर मिल सकते हैं।

बस फॉलो करने होंगे ये स्टेप

अगर आपको भी अपनी पसंद का नंबर खरीदना है तो आप स्टोर विजिट कर सकते हैं। वह आपक कुछ VIP नंबर ऑफर करने के साथ ऑक्शन का पूरा तरीका भी अपनाएंगे। Airtel App के जरिये भी वीआईपी नंबर ले सकते हैं। इन वीआईपी नंबर के लिए एयरटेल आपको नोटिफिकेशन भी भेजता है। बस आपको नोटिफकेशन को फॉलो करना होगा। साथ ही एक फीस चुकानी होगी। ये फीस आप ऑनलाइन भी पे कर सकते हैं। अगर आप स्टोर से वीआईपी नंबर खरीदते हैं, तो इसकी पेमेंट स्टोर में करेंगे।

Market today: बाजार पर और मजबूत हुई बुल्स की पकड़, Nifty 18800 के ऊपर हुआ बंद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।