Airtel Air Xstream vs Jio Air Fiber: रिलायंस जियो एयरफाइबर (Reliance Jio AirFiber) को 19 सितंबर को लॉन्च किया गया था। कंपनी ने बुकिंग के लिए नई फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) सर्विस शुरू की है। Jio 5G-आधारित अल्ट्रा-हाई-स्पीड इंटरनेट का देने वाली बड़ी कंपनी है। एयरटेल (Airtel) के पास अपना एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर (Airtel xstream Fiber) है, जो एक ऐसा ही ऑप्शन है लेकिन ये सीमित जगहों पर मिल रहा है। इसकी अलग प्राइस रेन्ज है। यहां हम Jio AirFiber और Airtel AirFiber दोनों की कीमत, स्पीड और कहां मिल रहा है इसके बारे में बता रहे हैं।
एयरटेल एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर का प्लान
एयरटेल एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर 6 महीने के पैकेज के साथ मिला रहा है। इसकी कीमत 4,435 रुपये है। यूजर को 2,500 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी देना होगा। एयरटेल एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर 100 MBPS की डेटा स्पीड देता है।
रिलायंस जियो एयरफाइबर के प्लान
रिलायंस जियो एयरफाइबर हर महीने, छह महीने और सालाना का प्लान लेकर आया है। कंपनी ने सभी मासिक प्लान को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। बेसिक प्लान की कीमत 599 रुपये है। रिलायंस जियो एक आउटडोर यूनिट के लिए 1000 रुपये चार्ज करेगा। अगर यूजर 6 महीने या 12 महीने का प्लान चुनता है तो यह चार्ज माफ कर दिया जाएगा। Jio AirFiber अभी कुछ शहरों में इसका सर्विस दे रहा है।
599 रुपये का प्लान: 30 MBPS स्पीड, अनलिमिटेड कॉल, 550+ टीवी चैनल और 14 ओटीटी ऐप्स।
899 रुपये का प्लान: 100 MBPS स्पीड, 550+ टीवी चैनल और 14 ओटीटी ऐप्स।
1,199 रुपये का प्लान: 100 MBPS स्पीड, अनलिमिटेड कॉल, 550+ टीवी चैनल और 16 ओटीटी ऐप्स।
1,499 रुपये का प्लान: 300 MBPS स्पीड, 550+ टीवी चैनल और 14 ओटीटी ऐप्स।
2,499 रुपये का प्लान: 500 MBPS स्पीड, अनलिमिटेड कॉल, 550+ टीवी चैनल और कई ओटीटी ऐप।
3,999 रुपये का प्लान: 1 GBPS स्पीड, अनलिमिटेड कॉल, 550+ टीवी चैनल और कई ओटीटी ऐप्स
एयरटेल एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर मुंबई और दिल्ली के दो शहरों में मिलेगा। रिलायंस जियो एयरफाइबर कुल 8 शहरों में मिलेगा। इस लिस्ट में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और पुणे शामिल हैं।